फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman injured in road accident dies after 18 days

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में घायल महिला की 18 दिन बाद मौत

Sat, 20 Sep 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 20 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in road accident dies after 18 days
अंबेडकरनगर। टांडा के पियारेपुर निवासी शीला (66) की शुक्रवार देर शाम राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। 18 दिन पूर्व सड़क हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। मृतक के बेटे विक्रम के मुताबिक 12 सितंबर को उनके पिता रामनेत उनकी मां शीला को साइकिल से दवा लेने बसावनपुर चौराहे पर गए थे। चौराहे से आगे बढ़े थे। तभी अज्ञात बाइक ने पीछे से उनकी साइकिल में टक्कर मारने के बाद भाग निकला था। हादसे में उनकी मां के सिर पर चोट लग गई थी। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


------

सड़क हादसे में टूटा था पैर, अब गई जान
फोटो- 21

अंबेडकरनगर। महरुआ के सुखारीगंज में शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में मृत अनूप दुबे का शनिवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया। अकबरपुर के रामपुर बनेथू निवासी अनूप दूबे शहर के प्रतिष्ठित होटल में बावर्ची थे। छह माह पूर्व एक सड़क हादसे में उनका पैर टूट गया था। शुक्रवार को अकबरपुर तहसील तिराहे पर चचेरे भाई अजीत दूबे के साथ एक होटल में खाना खाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। सुखारीगंज के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई थी, जबकि पवन व अजीत घायल हो गए थे। मृतक की पत्नी रंजना देवी, बेटी आरूषी (6) व बेटा आर्यन (2) का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र सोनकर ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed