फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman dies of electric shock

करंट लगने से महिला की मौत

Tue, 18 May 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of electric shock
कटेहरी। अहिरौली थाना क्षेत्र के लोकापुर गांव में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में पड़ोसी उसे कटेहरी सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मामला अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत लोकापुर गांव का है। बताया जाता है कि गांव निवासी सरिता तिवारी (29) पत्नी पवन तिवारी मंगलवार को घर में किसी काम के लिए इलेक्ट्रिक बोर्ड में तार लगा रही थी। उसी दौरान तार का एक सिरा सरिता की अंगुली पर गिर गया। इससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। मां को जमीन पर तड़पता देख उसकी बड़ी पुत्री दौड़कर पड़ोसियों के पास गई और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर पहुंचे पड़ोसी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से जहां परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं तीन छोटी बच्चियों के सिर से मां की ममता का साया उठ गया। बड़ी बेटी लगभग 8 साल की है, जबकि दूसरी 4 साल और सबसे छोटी बच्ची अभी मात्र डेढ़ साल की है। महिला का पति तमिलनाडु में रहकर जीवनयापन के लिए मेहनत मजदूरी करता है। घटना के वक्त घर में महिला के अलावा सिर्फ तीनों बच्चियां ही थीं। अहिरौली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed