फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman dies in road accident, son, sister-in-law and nephew seriously injured

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा, जेठानी व भतीजा गंभीर

Thu, 10 Jul 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 10 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident, son, sister-in-law and nephew seriously injured
अंबेडकरनगर। अकबरपुर इलाके में टांडा बांदा हाईवे पर बृहस्पतिवार को ट्रक व डीसीएम की भिड़ंत के बाद दो बाइकों पर सवार चार लोग टकरा गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उनका पुत्र, जेठानी व भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

अकबरपुर के गौहन्ना निवासी चंद्रावती (50) का बेटा अंकित दिल्ली में किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है। बीते दिनों वह वापस आए थे। बृहस्पतिवार को अपनी मां चंद्रवती, ताई देववती और उनके पुत्र अश्वनी के साथ अलग-अलग बाइकों से टांडा हनुमानढ़ी कढ़ाई चढ़ाने गए थे। दोपहर एक बजे के करीब टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते वापस लौट रहे थे। सिझौली के निकट तेज रफ्तार ट्रक और डीसीएम में टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों वाहनों से बाइक सवार चारों लोग टकरा गए।
विज्ञापन

हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने चंद्रावती को मृत घोषित कर दिया। अश्वनी की हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, देववती और अंकित की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतका के दो पुत्र अमित और अंकित हैं। अचानक पत्नी की मौत की खबर मिलते ही पति आशाराम का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed