फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman burnt to death under suspicious circumstances

Ambedkar Nagar News: संदिग्ध हालात में आग से झुलसी महिला की मौत

Tue, 11 Feb 2025 06:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
Woman burnt to death under suspicious circumstances

विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली आलापुर क्षेत्र में आग की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



क्षेत्र के ग्राम पीपरपुर नसीरपुर निवासी अरुण कुमार के घर में सोमवार शाम संदिग्ध हालात में आग लग गई थी। घर में मौजूद उनकी पत्नी पिंकी मिश्रा (35) आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते वह लपटों से घिर कर चीख-पुकार मचाने लगी। शोर सुनकर परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाते हुए महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


करीब तीन वर्ष पूर्व महिला का विवाह हुआ था। वह शादी के पहले से ही मानसिक रूप से बीमार थी, जिसका इलाज अभी भी चल रहा था। पिंकी की कोई संतान भी नहीं है। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से अब तक कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाए गए हैं। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed