{"_id":"d887312441e3849d9a54357671b449b9","slug":"wine-salesman-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब सेल्समैन की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब सेल्समैन की गोली मारकर हत्या
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार वासियों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही सेल्समैन को जिला अस्पताल पहुंचवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि यह घटना लूटपाट की कोशिश के दौरान हुई लेकिन पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
हीरापुर बाजार स्थित शराब ठेके पर तैनात सेल्समैन ओम प्रकाश यादव (45) पुत्र संतदेव निवासी मरौचा बसखारी शुक्रवार को बिक्री बंद होने के बावजूद ठेके पर आया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह एक नहर पटरी के किनारे छिपकर शराब की बिक्री कर रहा था।
शाम करीब सात बजे वह सड़क की दूसरी पटरी पर स्थित ठेके पर गया। इसी दौरान वहां एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। ओमप्रकाश ठेके का शटर उठाकर अंदर पहुंचा ही था कि बाइक से उतरे एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी जिससे वह दुकान के बाहर आकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
बदमाशों ने एक गोली और चलायी लेकिन वह सेल्समैन को नहीं लगी। गोली की आवाज पर बाजार वासी जब तक कुछ समझ पाते बदमाश वहां से भाग निकले। नहर पटरी से होकर बसखारी की तरफ फरार हो गए। बाजार वासियों ने ठेके के गेट पर लहूलुहान पड़े सेल्समैन के बारे में हंसवर एसओ को सूचना दी।
इसके साथ ही निजी वाहन से उसे तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने सेल्समैन ओम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। थोड़ी ही देर में टांडा सीओ राघवेन्द्र मिश्र व कोतवाल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
छानबीन में पुलिस को बदमाशों का सुराग नहीं मिल पाया। एसपी रोहन पी कनय व एएसपी पंकज पाण्डेय ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बावजूद पुलिस घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर सकी। माना जा रहा है कि लूट की कोशिश में बदमाशों ने सेल्समैन को निशाना बनाया। बदमाशों के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।