फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Will stop development work if payment is not made soon

जल्द भुगतान न हुआ तो बंद कर देंगे विकास कार्य

Mon, 02 May 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Will stop development work if payment is not made soon
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। विकास खंड जहांगीरगंज में मनरेगा से कराए जा रहे विकास कार्यों में लगे मजदूरों का भुगतान न होने पर प्रधान संघ ने बीडीओ को पत्र सौंप कर अविलंब भुगतान कराने की मांग की है। प्रधानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही भुगतान नहीं किया गया तो वे सभी चार मई से मनरेगा के समस्त कार्य रोक देंगे।
विज्ञापन

विकास खंड जहांगीरगंज के मनरेगा लेखाकार विपुल मिश्र का स्थानांतरण कुछ दिन पूर्व हो गया। इसके चलते मनरेगा के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों में लगे श्रमिकों को समय से भुगतान नहीं हो पा रहा है। इससे उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भुगतान न होने से कई ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे विकास कार्यों में लगे मजदूर काम पर नहीं आ रहे हैं। इससे समय तो जाया हो ही रहा, साथ ही तमाम कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस बीच प्रधान संघ ने बीडीओ को पत्र सौंपा। इसमें कहा गया कि लेखाकार के डोंगल से ही श्रमिकों के श्रमांश का भुगतान होता है। भुगतान न मिलने से श्रमिक कार्य करने नहीं आ रहे हैं। इससे ग्राम पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो चार मई से समस्त ग्राम प्रधान अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्यों को बंद कर देंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र पांडेय, दुर्गेश पांडेय, विमल कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed