फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Will get relief from free cattle, two shelters will be built

छुट्टा मवेशियों से मिलेगी निजात, बनेंगे दो आश्रय स्थल

Fri, 03 Jun 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Will get relief from free cattle, two shelters will be built
भीटी (अंबेडकरनगर)। छुट्टा मवेशियों की समस्या से आम नागरिकों व किसानों को बचाने के लिए जल्द ही भीटी तहसील क्षेत्र में दो-दौ सौ पशुओं को रखने की क्षमता वाले दो अस्थायी पशु आश्रय स्थलों का निर्माण होगा। इसके लिए तहसील व ब्लॉक प्रशासन ने भूमि की तलाश शुरू कर दी है। बीते दिन तहसीलदार ने टीम के साथ क्षेत्र के दो गांवों में प्रस्तावित भूमि का मौका मुआयना किया। टीम ने जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्रेषित कर दी है। उम्मीद है कि शासन से अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे कई गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

भीटी तहसील क्षेत्र के कई गांवों में इन दिनों छुट्टा मवेशियों की अधिकता के चलते मुश्किलें हो रही हैं। आम नागरिकों की मांग पर तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने दो अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर गुरुवार को तहसीलदार भीटी सुनील कुमार व नायब तहसीलदार उमेश यादव ने टीम के साथ तहसील क्षेत्र के हीड़ी पकड़िया व रामनगर कर्री में भूमि का सर्वे किया। राजस्व टीम ने अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन की इस पहल पर आम नागरिकों ने प्रसन्नता जाहिर की है। भीटी निवासी पंकज सिंह, राधेश्याम तिवारी व मनोज कुमार आदि ने कहा कि प्रशासन को जल्द से जल्द पशु आश्रय स्थलों का निर्माण कराना चाहिए। कहा कि मौजूदा समय में छुट्टा मवेशियों की संख्या अधिक होने के चलते फसलों को सुरक्षित रख पाना मुश्किल हो गया है। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक अभिनय सिंह, यमुना प्रसाद, गया प्रसाद, राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेजी गई सर्वे रिपोर्ट
जिला प्रशासन के निर्देश पर अस्थायी पशु आश्रय स्थल निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का सर्वे कर रिपोर्ट भेज दी गई है। अनुमति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
सुनील कुमार, तहसीलदार भीटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed