{"_id":"60748de58ebc3e591536f585","slug":"will-choose-to-represent-himself-on-the-merit-of-fulfilling-election-promises-ambedkar-nagar-news-lko5739214113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी वादों को पूरा कराने की योग्यता पर चुनेंगे अपना नुमाइंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी वादों को पूरा कराने की योग्यता पर चुनेंगे अपना नुमाइंदा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीख के निकट आने के साथ ही जिले में चुनावी चर्चाओं का दौर भी जोर पकड़ने लगा है। गांव की सरकार कैसी हो और किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा, इसे लेकर गांव के वोटरों का साफ कहना है कि चुनावी वायदों को निष्पक्षता के साथ पूरा कराने की योग्यता के आधार पर ही इस बार अपना नुमाइंदा चुनेंगे। चौपालों, चाय पान की दुकानों के साथ होटल व नुक्कड़ों पर चुनावी चर्चा का दौर सुबह छह बजे से शुरू हो कर देर शाम तक चल रहा है।
सोमवार को अमर उजाला टीम हरदिया ग्राम पंचायत के मजरा उमरी जलाल पहुंची। इसमें हिस्सेदारी कर रहे कमलेश ने कहा कि गांव की सरकार की बागडोर उसके हाथों में होना चाहिए, जो निष्पक्ष व बगैर भेदभाव के विकास कार्य करे। सुरेंद्र सिंह व आकाश ने कहा कि पात्रों को योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने वाले को ही इस बार प्रतिनिधि चुना जाएगा। प्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए, जो सभी के सुख दुख में बराबरी की हिस्सेदारी करें।
ग्राम पंचायत हरदिहा
महिलाओं को करेंगे सशक्त
प्रेमलता सिंह ने कहा कि किसी भी देश का तेजी से विकास तभी हो सकता है, जब आधी आबादी पूरी तरह से सशक्त हो। देश का विकास गांव की प्रगडंडियों से होकर गुजरता है। ऐसे में गांव की महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है। इसके लिए यदि मुझे जीत हासिल होती है, तो सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
महिलाओं को बनाएंगे आत्मनिर्भर
पुष्पा देवी ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार मिल सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें ग्रामीण आजीविकास मिशन से जोडने का कार्य करेंगे। साथ ही महिलाओं को शतप्रतिशत साक्षर बनाने के लिए भी पूरी गंभीरता दिखाई जाएगी।
ग्राम पंचायत जल्लापुर
आदर्श ग्राम पंचायत की करेंगे स्थापना
गीता मिश्रा ने कहा कि गांव का चहुंमुखी विकास हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। गांव में ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके, इसके लिए विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
दूर होगी पेयजल व आवागमन समस्या
मंजुला यादव ने कहा कि गांव में पेयजल व आवागमन की बड़ी समस्या है। ऐसे में यदि मुझे जीत हासिल होती है, तो आवागमन समस्या दूर करने के लिए जहां न सिर्फ संपर्क मार्ग का निर्माण कराएंगे, बल्कि गांव की गलियों को भी सीसी कराएंगे। इसके साथ ही सूख चुके हैंडपंपों को दुरुस्त भी कराया जाएगा।
ग्राम पंचायत इंदौरपुर घिनहापुर
दूर होगी जलभराव समस्य
सुनील यादव ने कहा कि गांव में प्रकाश व जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए न सिर्फ बड़े पैमाने पर नालियों का निर्माण कराएंगे, बल्कि क्षतिग्रस्त नालियों को भी दुरुस्त किया जाएगा। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त स्ट्रीट लाइट को भी दुरुस्त कराया जाएगा।
मनरेगा योजना के तहत कराएंगे विकास
महेंद्र यादव ने कहा कि गांव में मनरेगा योजना के तहत अधिक से अधिक विकास कार्य कराए जाएंगे। ऐसा इसलिए, जिससे मनरेगा मजदूरों को अधिक से अधिक कार्य मिल सके। इसके साथ ही मनरेगा मजदूरों को समय पर भुगतान हो सके, इसे भी सुनिश्चित किया जाएगा।
ग्राम पंचायत समडीह
पात्रों को दिलाएंगे योजनाओं का लाभ
रामअवध यादव ने कहा कि पात्रों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके, इसके लिए पूरी गंभीरता दिखाई जाएगी। पात्रों को आवासीय योजना का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाएगा। साथ ही परिषदीय विद्यालय की दशा सुधारने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
वायदों को करेंगे पूरा
राजबहादुर यादव ने कहा कि उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। चुनाव के दौरान जो भी वायदा कर रहे हैं, उसे जीत हासिल होने के बाद शत प्रतिशत पूरा कराएंगे। किसी को किसी भी तरह की शिकायत का मौका नहीं देंगे। गांव का विकास निष्पक्ष ढंग से बगैर किसी भेदभाव के कराएंगे।