{"_id":"5724eb4e4f1c1b5e0ca92034","slug":"wild-pig-attacked-on-old-man-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सूकर के हमले में वृद्ध घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सूकर के हमले में वृद्ध घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 30 Apr 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती जंगली सूकर के हमले में घायल वृद्ध
- फोटो : अमर उजाला
खेत में गन्ना छीलने गए एक वृद्ध शनिवार को जंगली सूकर के हमले में जख्मी हो गए। उनकी गुहार पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने जंगली सूकर को दौड़ाया तब जाकर उनकी जान बच सकी। गंभीर दशा में उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के गौरा निवासी सुखदेव (60) पुत्र रामहरख शनिवार को घर के बगल स्थित खेत में गन्ना छीलने गए थे। परिवार के अन्य सदस्य खेत से वापस आ गए थे जबकि सुखदेव खेत में ही थे। इसी बीच जंगली सूकर ने उन पर हमला बोल दिया।