फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   wiil struggle for public problem

आम जनता की समस्याओं को लेकर तेज करेंगे संघर्ष

Fri, 25 Mar 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 25 Mar 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
wiil struggle for public problem
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट शुक्रवार को धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय किसान यूनियन भानू गुट कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आम जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि शासन-प्रशासन आम जनता के हितों को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। इसके चलते उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


वक्ताओं ने किसान हितों को लेकर संघर्ष और तेज करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष हजारीलाल ने कहा कि संगठन किसान हितों को लेकर चुप नहीं बैठेगा। कहा कि संगठन लंबे समय से कई मुद्दों को उठा रहा है लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


इससे मुश्किलें जस की तस बनी हुई हैं। धरने में खूखूतारा तालाब पर हुए कब्जे को हटवाने, टांडा धान गोदाम पर हुई घटतौली व कालाबाजारी पर अंकुश लगाने आदि मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इस मौके पर रामजन्म, खतमुलनिंशा, चांदपत्ती व निरंकार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed