फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Election Result 2022 Ambedkar Nagar Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi

Ambedkar Nagar Election Seat Result 2022: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला होगा आज

Thu, 10 Mar 2022 01:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 10 Mar 2022 01:24 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में इंतजार की घड़ी समाप्त हुई। आज गुरुवार को होने वाली मतों की गणना में जिले को पांच नए विधायक मिल जाएंगे। इनमें से पिछले चुनावों में जीते हुए कितने विधायक फिर से चयनित होंगे, यह देखना सबसे ज्यादा दिलचस्प होगा

विज्ञापन
Election Result 2022 Ambedkar Nagar Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
अंबेडकरनगर के इंजीनियरिंग कॉलेज में सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी - फोटो : AMBEDKAR NAGAR

विस्तार

अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव में इंतजार की घड़ी समाप्त हुई। आज गुरुवार को होने वाली मतों की गणना में जिले को पांच नए विधायक मिल जाएंगे। इनमें से पिछले चुनावों में जीते हुए कितने विधायक फिर से चयनित होंगे, यह देखना सबसे ज्यादा दिलचस्प होगा। दरअसल चार पूर्व मंत्री व दो पूर्व सांसदों की प्रतिष्ठा इस चुनाव में दांव पर लगी हुई है। कुल 60 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होने वाले मतगणना में हो जाएगा। 18 लाख 1 हजार 444 मतदाताओं के सापेक्ष बीते 3 मार्च को कुल 11 लाख 41 हजार 533 मतदाताओं ने मतदान किया था। इस बीच मतगणना को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह आठ बजे से मतों की गणना का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


लगभग एक माह तक चली चुनाव प्रक्रिया अब अपने अंतिम दौर में है। बृहस्पतिवार 10 मार्च को मतों की गणना के साथ अकबरपुर, कटेहरी, जलालपुर, आलापुर व टांडा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को नए विधायक मिल जाएंगे। बताते चलें कि इन सभी पांच सीट के लिए बीते 3 मार्च को 2075 बूथ पर मतदान कराया गया था। कुल 18 लाख 1 हजार 444 मतदाताओं में से 11 लाख 41 हजार 533 मतदाताओं ने मतदान किया था। इसमें 5 लाख 82 हजार 291 महिलाएं तथा 5 लाख 59 हजार 237 पुरुष मतदाता शामिल थे।
विज्ञापन


5 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने भी मतदान किया था। छठे चरण में हुए मतदान के बाद अब मतों की गणना का समय आ गया है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से मतों की गणना का कार्य शुरू हो जाएगा। इससे पहले सुबह साढ़े सात बजे मॉक काउंटिंग की जाएगी। एडीएम अशोक कनौजिया ने बताया कि पोस्टल बैलेट की गणना दोनों मतगणना स्थल पर सुबह आठ बजे से शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद साढ़े आठ बजे से ईवीएम की गणना होगी। दोनों मतगणना साथ-साथ चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

उधर मतगणना को लेकर प्रशासन के साथ ही प्रत्याशियों ने तैयारियां एक दिन पहले पूरी कर लीं। मतगणना अभिकर्ता बनाए जाने के साथ ही अन्य तैयारियों को पूरा किया गया। मतगणना में सबसे पहले टांडा विधानसभा सीट का चुनाव का परिणाम सामने आने की उम्मीद है। यहां कुल 28 चक्र मतगणना होगी। सबसे अंत में कटेहरी का परिणाम आएगा। जहां कुल 36 चक्र मतगणना होनी है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14-14 टेबल मतगणना के लिए लगाई गई हैं। इन्हीं टेबल पर मतों की गणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed