{"_id":"571fa1d04f1c1bf571a917bc","slug":"while-taking-a-bath-old-man-dipped","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में नहाते समय डूबा वृद्ध, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में नहाते समय डूबा वृद्ध, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
नहर में नहाने गया एक युवक डूबा
- फोटो : अमर उजाला
जहांगीरगंज के करमनपुर गांव निवासी एक वृद्ध की मंगलवार को बंगालपुर गांव के पास सरयू नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिवारीजनों व ग्रामीणों ने काफी खोजबीन कर नदी से शव निकाला। सूचना पर पहुंची जहांगीरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के करमनपुर गांव निवासी रामफेर पांडेय (68) प्रतिदिन की तरह मंगलवार को घर से गाय चराने के लिए निकले थे। बंगालपुर गांव पहुंचने के बाद वह सरयू नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान वह नदी में डूबने लगे। यह देखकर वहां मौजूद कुछ बच्चों ने उनके घर पर सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिवारीजन मौके पर पहुंचे इसके साथ ही सूचना जहांगीरगंज पुलिस को भी दी। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद रामफेर का शव नदी में थोड़ी दूरी पर मिल गया। वहीं जहांगीरगंज एसओ नीरज राय ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन