फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   While intervening, the woman was hacked to death

बीचबचाव करते समय महिला को फरसे से काट डाला

Sun, 14 Nov 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
While intervening, the woman was hacked to death
भीटी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के मल्लेपुर गांव में रविवार को सुबह पिता-पुत्र मेें हो रहे विवाद के बीच उन्हें अलग कर रही महिला पर युवक ने फरसे से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस बीच महिला को बचाने पहुंचे पिता पर भी युवक ने फरसे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद भाग रहे आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भीटी थाना क्षेत्र के मल्लेपुर गांव में सुबह लगभग साढ़े 10 बजे गांव निवासी रोहित अपने पिता नान्हू मौर्य से झगड़ रहा था। इसी बीच गांव की ही प्रभावती (55) वहां घास काटने के लिए खुरपी लेने पहुंच गई। पिता व पुत्र को झगड़ता देख वह दोनों को अलग करने लगी। इससे रोहित का पारा चढ़ गया। उसने फरसे से महिला पर हमला करना शुरू कर दिया। पहले हाथ पर व फिर उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ हमले किए। इससे महिला की मौत हो गई। इस बीच महिला को बचाने के लिए पिता नान्हू वहां पहुंच गए। रोहित ने उन पर भी फरसे से हमला कर दिया। इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद रोहित वहां से भाग खड़ा हुआ। घटना से लोगों में अफरातफरी मच गई। जानकारी होते ही एसओ भीटी संजय कुमार पांडेय टीम के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने हत्या के बाद भाग रहे आरोपी को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। एसओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed