फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   When water was not available, they sat on the road with buckets and jugs

Ambedkar Nagar News: पानी न मिलने पर बाल्टी व जग लेकर सड़क पर बैठे

Wed, 25 Sep 2024 02:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 25 Sep 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
When water was not available, they sat on the road with buckets and jugs
बसखारी बाजार में पानी की समस्या को लेकर मार्ग जाम करते ग्रामीण।
बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर बाजार में पिछले एक सप्ताह से पानी की सप्लाई न मिलने से मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीण एकत्रित होकर हंसवर बाजार में बाल्टी व जग लेकर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया। साथ ही जल निगम व बिजली विभाग से संपर्क कर अस्थायी समाधान के जरिये पानी की आपूर्ति चालू करवाई।
विज्ञापन

हंसवर बाजार में निर्मित ओवरहेड टैंक से लगभग 35000 की आबादी को पानी की आपूर्ति की जाती है। पिछले एक सप्ताह से ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति बंद हो गई थी। इसके लिए पर्याप्त वोल्टेज न मिल पाना बताया जाता रहा। उपकेंद्र औझीपुर से ओवरहेड टैंक को विद्युत आपूर्ति की जाती रही। ओवरहेड टैंक के विद्युत मोटर को चलाने के लिए 400 वोल्ट की बिजली उपलब्ध होनी चाहिए। पिछले कुछ दिनों से मकोईया उपकेंद्र से संबंधित कई गांव को औझीपुर उपकेंद्र से जोड़ दिया गया। तभी से ओवरहेड टैंक पर पर्याप्त वोल्टेज उपलब्ध नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं हंसवर टांडा मुख्य मार्ग पर पहुंचकर धरने पर बैठ गईं। कुछ पुरुष भी इसमें शामिल हुए। धरने की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर धरने को समाप्त कराया। इसके बाद अस्थायी व्यवस्था कर मोटर चालू कराया गया तब जाकर पानी आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed