{"_id":"67a8e2e36f2be89f760fb07e","slug":"when-the-girl-came-to-marry-her-lover-the-brother-threatened-her-with-a-weapon-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-129248-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्रेमी के साथ शादी करने पहुंची युवती तो भाई ने असलहा लेकर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्रेमी के साथ शादी करने पहुंची युवती तो भाई ने असलहा लेकर धमकाया
Sun, 09 Feb 2025 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। थाना आलापुर क्षेत्र में रविवार काे एक युवती अपने प्रेमी के घर शादी करने जा पहुंची। इसकी जानकारी होने पर युवती के भाई ने तमंचा लेकर उसके प्रेमी और परिवार के सदस्यों को धमकाया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं युवती ने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली।
थाना हंसवर क्षेत्र की एक युवती का प्रेम प्रसंग थाना आलापुर क्षेत्र के एक युवक से चल रहा था। रविवार को परिजनों के मना करने के बाद युवती प्रेमी से शादी करने के लिए उसके घर जा पहुंची। इस बात की जानकारी हुई तो युवती के भाई सुबास आग बबूला हो उठा और तमंचा लेकर युवक के घर जा पहुंचा। यहां उसने तमंचे के बल पर धमकाया। मामले की जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक आरोपी सुबास मौके से भाग चुका था। बाद में पुलिस ने रामनगर महुवर बेनी का पुरा के नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। इसके पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। इसके बाद आरोपी की बहन ने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में जाकर शादी भी कर ली। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि युवती बालिग है और दोनों ने आपसी रजामंदी से शादी कर ली है। धमकाने पर युवती के भाई को असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया है।