फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   When the girl became unconscious, her lover threw her in the pond and ran away

Ambedkar Nagar News: बेहोश होने पर किशोरी को तालाब में फेंक कर भाग निकला था प्रेमी

Tue, 28 Jan 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 28 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
When the girl became unconscious, her lover threw her in the pond and ran away
बसखारी (अंबेडकरनगर)। बसखारी थाना पुलिस ने किशोरी की मौत के मामले में उसके प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा हैै कि बेहोश होेने पर प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर उसे तालाब में फेंक दिया था, जिसमें किशोरी की मौत हो गई थी। आरोपियों के पास से पुलिस ने किशोरी का मोबाइल व जूता बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि कौड़़ाही बसखारी गांव की रहने वाली आर्या तिवारी (17) का गांव के ही रहने वाले रामआशीष के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 18 जनवरी की रात राम आशीष ने फोन करके आर्या को मिलने के लिए घर से बाहर बुलाया था। इस दौरान आर्या व राम आशीष के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर आर्या बेहोश हो गई थी। राम आशीष डर गया कि उनके संबंधों के बारे में आर्या के घरवालों को न पता चल जाए। इसीलिए उसने गांव के ही रहने वाले अपने मित्र शिवम उर्फ कुन्नू, विशाल को फोन कर मौके पर बुलाया। तीनों ने मिलकर किशोरी को तालाब में फेंक दिया था। इसके बाद तीनों फरार हो गए थे। रामआशीष जिस सिम से किशोरी से बात करता था, उस सिम घटना को अंजाम देने के बाद तोड़कर जला दिया था। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed