फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   When Rohit's body reached the village there was an outcry

Ambedkar Nagar News: रोहित का शव गांव पहुंचा तो मची चीख-पुकार

Thu, 29 May 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 29 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
When Rohit's body reached the village there was an outcry
अंबेडकरनगर। जयपुर में ज्वेलरी फैक्टरी के सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस के संपर्क में आने से अंबेडकरनगर के सम्मनपुर के मोइनुद्दीन सईपुर समसपुर निवासी रोहित पाल की सोमवार रात मौत हो गई थी। बुधवार सुबह छह बजे एंबुलेंस से उनका शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। पूरा गांव चीख-पुकार से गूंज उठा। शाम को परिजनोंं की मौजूदगी के बीच पारा घाट पर मृतक रोहित के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक के पिता सभाजीत और मां शोभावती की डेढ़ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। बहन रेनू और पूनम का विवाह हो चुका है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटे भाई मोहित पाल के मुताबिक, रोहित पाल को उनके जीजा अपने साथ जयपुर ले गए थे। वहां सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र के एक ज्वेलरी जोन में काम करते थे। सोमवार की रात आठ बजे कंपनी के सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए रोहित अपने दो साथी संजीव पाल और हिमांशु पाल के साथ गए थे।
विज्ञापन

रोहित व उसके साथियों ने पहले तो टैंक में उतरने से मना कर दिया था। इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने उनको अतिरिक्त रुपये देने की बात कही। इसपर तीनोंं बारी-बारी से टैंक में उतरे थे। अंदर भीषण गर्मी और जहरीली गैस के रिसाव से तीनों की दम घुटने से मौत हो गई थी। घटना के बारे में परिवार के लोगों ने कोई भी आरोप-प्रत्यारोप लगाने से इन्कार कर दिया है। पूर्व प्रधान रणधीर सिंह ने बताया कि अन्य मृतक कहां के हैं, इसके बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed