फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Welcome to MLC with drums

ढोल-नगाड़े के साथ एमएलसी का स्वागत

Tue, 12 Apr 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Welcome to MLC with drums
अंबेडकरनगर में नवनिर्वाचित एमएलसी डॉ हरिओम पांडेय का स्वागत करते भाजपा नेता व पदाधिकारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरिओम पांडेय को जीत मिलने से जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के बीच मिष्ठान का वितरण किया। इस दौरान कई स्थानों पर आतिशबाजी भी की गई। एमएलसी निर्वाचित होने के बाद अंबेडकरनगर पहुंचे हरिओम पांडेय का जगह-जगह भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

अकबरपुर स्थित कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में एमएलसी का स्वागत करते हुए खुशियां मनाई गईं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह जीत दोनों जनपद के मतदाताओं व आम नागरिकों की जीत है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, त्रिवेणीराम, रमाशंकर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रामप्रकाश यादव, कपिलदेव वर्मा व सुधीर सिंह मिंटू ने माल्यार्पण कर नए एमएलसी का स्वागत किया।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्त व प्रतिनिधि मनोज गुप्त ने नगर परिषद कार्यालय के निकट अगवानी की। जिला कार्यालय पर कटेहरी ब्लॉक प्रमुख मौसम वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही, विमलेंद्र प्रताप सिंह, वाल्मीकि उपाध्याय, संजय सिंह, उपमा पांडेय, दिवाकर ओझा, अमरनाथ सिंह, श्यामबाबू गुप्त, रामकिशोर राजभर, राजेंद्र अग्रवाल, घिसियावन मौर्य, हरीश शुक्ल व गगन मिश्र आदि स्वागत करने वालों में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed