फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   weather

पछुआ ने बढ़ाई गेहूं व सरसों किसानों की मुश्किल

Wed, 03 Mar 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
weather
अंबेडकरनगर। बीते तीन दिनों से चल रही पछुआ हवा ने गेहूं, दलहनी व तिलहनी किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल, पछुआ हवा से फूल वाली फसलों के फूलों के झड़ने की आशंका है, वहीं गेहूं में दानों के पतले होने की भी आशंका है। किसानों का कहना है कि यदि इसी प्रकार से पछुआ हवा आगे भी चलती रही तो इसका प्रतिकूल प्रभाव गेहूं की उपज पर पड़ेगी। इससे किसानों को बड़ी आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों हांड़कंपाऊ ठंड में घने कोहरे ने जहां फसलों को नुकसान पहुंचाया था, वहीं अब बीते तीन दिनों से चल रही पछुआ हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल बीते तीन दिनों से पछुआ हवा चल रही है। इससे गेहूं की फसल के दानों के पतले होने की संभावना है। यदि दाने पतले होते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव उपज पर पड़ेगा, जिससे किसानों को बड़ी आर्थिक चपत लगेगी। इसके अलावा दलहनी व तिलहनी फसलों के फूलों के झड़ने की भी आशंका है।
विज्ञापन

अकबरपुर के किसान सत्येंद्र कुमार व जगदीश कुमार ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से पछुआ हवा चल रही है, उससे गेहूं के साथ ही दलहनी व तिलहनी फसलों को नुकसान हो सकता है। यदि आगे भी ऐसे ही हवा चली तो बड़ा नुकसान होगा। भीटी के राजेंद्र कुमार, महरुआ के सेवाराम, टांडा के मोईनुद्दीन व जलालपुर के मंगलराम ने कहा कि यदि पछुआ हवा आगे भी ऐसे ही चलती रही तो किसानों को बड़ी आर्थिक चपत लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed