{"_id":"5fea1ae08ebc3e3d46614c54","slug":"weather-ambedkar-nagar-news-lko55709666","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलनभरी ठंड का दौर जारी, धूप का भी असर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलनभरी ठंड का दौर जारी, धूप का भी असर नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। गलनभरी ठंड का दौर कम नहीं हो रहा। सोमवार को निकली धूप के बावजूद गलनभरी ठंड में कमी नहीं आई। नतीजा यह रहा कि ठंड से जूझ रहे लोग जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे। लगातार गिरते तापमान का प्रतिकूल प्रभाव व्यवसाय पर भी पड़ रहा है। दरअसल, ठंड के चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोग बाजारों का रुख नहीं कर रहे। ऐसे में आमतौर पर जिले के बाजारों में सन्नाटा ही रहता है।
ठंड का दौर लगातार जारी है। सोमवार को भी गलनभरी ठंड जारी रही। हालांकि, सुबह से ही धूप निकली, लेकिन गलन के चलते तपिश कम रही। इससे धूप का लाभ लोगों को नहीं मिल सका। नतीजा यह रहा कि जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। हाड़कंपाऊ ठंड का प्रतिकूल प्रभाव अब व्यवसाय पर भी पड़ने लगा है।
दरअसल, लगातार बढ़ती ठंड के चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोग संबंधित बाजारों का रुख नहीं कर रहे। इसी का नतीजा है कि जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी-बड़ी बाजारों में आमतौर पर सन्नाटे का माहौल रहता है। हालांकि, गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आने से गर्म कपड़ों के व्यवसायियों के चेहरे पर चमक आ गई है। उनका कहना है कि यदि इसी प्रकार से ठंड का दौर जारी रहा तो गर्म कपड़ों की बिक्री में और भी तेजी आएगी।