फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   way make easy of 12 thousand people

12 हजार लोगों का आवागमन हुआ आसान

Fri, 05 Apr 2019 11:20 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar Published by: रवि प्रकाश Updated Fri, 05 Apr 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
way make easy of 12 thousand people
सड़क - फोटो : अमर उजाला
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद की इंद्रलोक कॉलोनी व कृष्णानगर कॉलोनी में लगभग साढ़े तीन किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया। 14वें वित्त योजना के तहत लगभग 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित संबंधित सड़कों से होकर लगभग 12 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलना शुरू हो गया हैा। 
विज्ञापन


 अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में आने वाली प्रमुख कालोनियों इंद्रलोक कालोनी व कृष्णानगर कॉलोनी में लगभग साढ़े तीन किमी मार्ग ऐसा था, जो या तो कच्चा था या फिर खड़ंजा था। इससे संबंधित मार्ग पर आवागमन करने वालों के समक्ष विभिन्न प्रकार की मुश्किलें खड़ी हो रही थीं। आमदिनों में तो फिर भी लोग किसी प्रकार संबंधित मार्ग से होकर गुजरते थे, लेकिन बरसात में जलभराव होने के चलते व्यापक मुश्किलें उठानी पड़ती थीं। मार्ग निर्माण की मांग लंबे समय से स्थानीय लोग जिम्मेदार अधिकारियों से मुलाकात कर रहे थे। मांग को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद ने 14वें वित्त योजना के तहत दोनों कालोनियों के संबंधित क्षेत्र की सड़क के निर्माण को मंजूरी प्रदान की। 
विज्ञापन


 नगर पालिका परिषद अकबरपुर के अवर अभियंता घनश्याम मौर्य ने बताया कि योजना के तहत 41 लाख रुपये की लागत से लगभग साढ़े तीन किमी सड़क के निर्माण को मंजूरी नगर पालिका बोर्ड ने पूर्व में ही प्रदान की थी। इसमें इंद्रलोक कालोनी में सुल्तानपुर मुख्य मार्ग से कब्रिस्तान तक लगभग डेढ़ किमी लंबी सड़क का निर्माण 9 लाख रुपये की लागत से, जबकि कृष्णानगर कॉलोनी में दो खड़ंजों को पिच मार्ग में तब्दील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 14 लाख रुपये की लागत से मार्बल ट्रेडर्स से आनंद सिंह के घर तक लगभग 900 मीटर तथा 18 लाख की लागत से मार्बल ट्रेडर्स से आलोक तिवारी के घर तक लगभग सवा किमी लंबाई में सड़क का निर्माण शामिल है। मौजूदा समय में संबंधित सड़कों का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। इससे लगभग 12 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा। अधिशाषी अधिकारी सुरेश मौर्य ने बताया कि मार्ग का निर्माण पूर्ण हो गया है। लोगों का आवागमन शुरू हो गया है। अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शामिल इन मार्गों का निर्माण होने से नागरिकों को व्यापक लाभ मिलेगा। 

स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
इंद्रलोक कॉलोनी के अमित सिंह व शैलेंद्र ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि लगभग दो वर्षों से मार्ग बुरी तरह जर्जर हो गया था। इससे आवागमन में व्यापक मुश्किलें उठानी पड़ रही थीं। अब जबकि निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, तो इससे संबंधित क्षेत्र के लोगों को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा। कृष्णानगर के शिवांश व वैभव ने कहा कि खड़ंजा होने व जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जलभराव की बड़ी समस्या थी। बरसात के दिनों में आवागमन में अधिक मुश्किल उठानी पड़ती थी। पिच रोड की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूरी हुई। इसी कॉलोनी के मनीष श्रीवास्तव व रक्षाराम ने पिच मार्ग पर बनने पर नगर पालिका परिषद प्रशासन का आभार व्यक्त किया। 


पूर्ण हुआ सड़क का निर्माण
इंद्रलोक कालोनी व कृष्णानगर कालोनी में 41 लाख रुपये की लागत से लगभग साढ़े तीन किमी लंबी सड़क का निर्माण 14वें वित्त के कराया जा रहा है। संबंधित सड़कों का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। -सरिता गुप्त, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed