फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Waterlogging due to rain, problems in traffic for people

बारिश से जलभराव, लोगों को आवागमन में दिक्कतें

Tue, 15 Jun 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to rain, problems in traffic for people
अंबेडकरनगर। तेज बारिश के बीच मंगलवार को सुबह चनहा चौराहे के निकट एक बाइक सवार युवक पर पेड़ की डाल गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, तेज बरसात से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। लोग घरों में ही कैद होकर रह गए। इससे बाजारों व प्रमुख मार्गों पर आमतौर पर सन्नाटा पसरा रहा। लगभग पूरे दिन हुई बारिश से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की समस्या हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। इस बीच बारिश ने सबसे अधिक मेंथा फसल को नुकसान पहुंचाया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। उनका कहना है कि बारिश से अब लागत निकलना भी मुश्किल हो गई। हालांकि गन्ना किसानों को बारिश से जरूर लाभ हुआ है।
विज्ञापन

तीन दिनों से हो रही बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। इस बीच मंगलवार को हुई बारिश के बीच चनहा चौराहे के निकट बाइक सवार युवक पर पेड़ की डाल गिर पड़ी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज थाना अंतर्गत रेवरी गांव निवासी राजन (22) सुबह बाइक से सुल्तानपुर जा रहा था। चनहा चौराहे के पास अचानक पेड़ की डाल उसके ऊपर गिर पड़ी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

इस बीच तेज बारिश के चलते जिला मुख्यालय से लेकर जिले के कई अन्य क्षेत्रों में जलभराव हो गया। नाले व नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। इससे लोगों को आवागमन में मुश्किलें हुईं। अकबरपुर नगर के अकबरपुर अयोध्या मार्ग, सब्जी मंडी, शहजादपुर चौक, बस स्टेशन क्षेत्र, पटेलनगर तिराहा, कृषि भवन के निकट, अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र, कोतवाली के निकट के अलावा भीटी, केदारनगर, जहांगीरगंज, कटेहरी, जलालपुर, रामनगर, मुबारकपुर समेत कई अन्य क्षेत्रों में नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। जलाशय में तब्दील हुए ऐसे मार्गों से होकर गुजरने वाले लोगों को दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों में पानी, किसानों की बढ़ी परेशानी
लगातार हो रही बारिश ने सबसे अधिक नुकसान मेंथा फसल को पहुंचाया है। बारिश के चलते खेतों में खड़ी मेंथा फसल जलमग्र हो गई है, जिससे मेंथा फसल चौपट होने की कगार पर पहुंच गई है। खेतों में पानी भर जाने से न सिर्फ कटाई का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है, बल्कि पेराई का कार्य भी प्रभावित हुआ है। बरधाभिउरा के मेंथा किसान प्रदीप वर्मा व अंधियरवा निवासी वेद वर्मा ने कहा कि बारिश ने मेंथा फसल को नुकसान पहुंचाया है। अब तो लागत निकलना भी मुश्किल हो गया है। कहा कि फसल के भीग जाने से अब अधिक तेल नहीं निकलेगा। कटरिया सम्मनपुर के सजीवन जायसवाल व सुनील शर्मा ने कहा कि बारिश ने उनकी सारी उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया है। इसके अलावा अरुई की बोवाई करने वाले किसानों को भी बारिश ने तगड़ा झटका दिया है। पूरी लागत लगाने के बाद अब फसल बिक्री के लिए अरुई की खुदाई होनी थी। खेतों में पानी भर जाने से अरुई की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। किसान रवि शर्मा ने कहा कि उनके द्वारा 15 बिस्वा खेत में अरुई की बोवाई की थी। यह पूरी से तैयार थी। बारिश के चलते अब उसकी खुदाई नहीं हो सकेगी। ऐसे में ज्यादातर अरुई की उपज मिट्टी में ही सड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed