फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Water will soon come in 131 canals of the district

Ambedkar Nagar News: जिले की 131 नहरों मं जल्द आएगा पानी

Thu, 12 Sep 2024 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Water will soon come in 131 canals of the district
शारदा सहायक नहर में पहुंचा पानी - स्रोत सूचना विभाग
अंबेडकरनगर। लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर नहर से सिंचाई करने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है। जल्द ही जिले की 131 नहरों में पानी पहुंच जाएगा। इससे लगभग 52 हजार किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में धान फसल की सिंचाई के लिए शारदा सहायक नहर में जल्द पानी पहुंचने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को अयोध्या ब्रांच से जिले के लिए पानी छोड़ दिया गया। अगले एक दो दिन में जिले की मुख्य नहरें फैजाबाद ब्रांच, चौधरी चरण सिंह टांडा पंप नहर, टांडा मुख्य नहर, टांडा समांतर नहर, पौसारा राजबहा, जहांगीरगंज राजबहा, पिंडोरिया राजबहा, बंदीपुर राजबहा, कटारगढ़ आदि सभी नहरों में सिंचाई के लिए निरंतर संचालन किया जाएगा। इससे जिले की 131 नहरों में पानी पहुंच जाएगा। इससे लगभग 52 हजार किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। सिंचाई खंड टांडा के अंतर्गत चौधरी चरण सिंह टांडा पंप नहर का संचालन पूरी क्षमता से निरंतर किया जा रहा है, जिससे जिले के साथ आजमगढ़ ,मऊ, बलिया के किसानों को लाभ मिलेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed