{"_id":"5f9eea468ebc3e9b946f589e","slug":"water-tank-is-ready-ambedkar-nagar-news-lko5481388135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की टंकी बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की टंकी बनकर तैयार
विज्ञापन
आलापुर। सांसद आदर्श ग्राम मसेना मिर्जापुर की करीब तीन हजार आबादी के लिए खुशखबरी है। करीब दो करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार पानी टंकी से जल्द ही स्वच्छ पेयजल आपूर्ति का शुभारंभ होने वाला है। ढाई लाख लीटर क्षमता वाले इस पानी टंकी से करीब 500 घरों को पेयजल आपूर्ति दी जाएगी।
पेयजल के लिए कनेक्शन देने का कार्य इन दिनों तेजी से किया जा रहा है। उम्मीद है कि नवंबर के प्रथम सप्ताह में टंकी का लोकार्पण कर दिया जाएगा। इससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
आलापुर तहसील मुख्यालय की ग्राम पंचायत मसेना मिर्जापुर को पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी ने सांसद आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में चुना था। सांसद आदर्श ग्राम पंचायतों में नागरिकों को सभी बुनियादी सुविधाओं को मुहैया कराया जाना है। इसी क्रम में पंचायत वासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए बीते वर्ष पानी टंकी के निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। इसका जिम्मा जल निगम विभाग को सौंपा गया। 2 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत से ढाई लाख लीटर क्षमता की टंकी का निर्माण बीते दिनों पूरा हुआ।
विज्ञापन
मोटर आदि लगाने के साथ ही पेयजल पाइपलाइन को भी बिछाने का कार्य तेजी से पूरा किया गया। इन दिनों घरों में पेयजल के लिए कनेक्शन देने का कार्य तेजी से चल रहा है। पेयजल आपूर्ति का लाभ मसेना मिर्जापुर ग्राम पंचायत के मजरा बाभनपुर, कुकड़ीपुर, रामनगर बाजार, कालोनी, घोसियाना आदि मजरों के करीब 500 घरों को मिलेगा।
प्रशासन के निर्देश पर जल निगम विभाग तेजी से कार्यों को पूरा कर रहा है। पानी टंकी शुरू होने को लेकर नागरिकों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय पंकज तिवारी, राधेश्याम, मोहित यादव आदि का कहना है कि पेयजल सप्लाई शुरू होने से काफी राहत मिलेगी।
आम नागरिकों को भी शुद्ध पेयजल का लाभ मिल सकेगा। गर्मी के समय में कई बार सामान्य हैंडपंप पानी छोड़ देते हैं, इससे आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। पेयजल आपूर्ति शुरू होने से इस समस्या के साथ दूषित पानी के सेवन से भी निजात मिलेगी।
जल निगम के अवर अभियंता अनूप यादव ने बताया कि पानी टंकी निर्माण के साथ ही पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। कनेक्शन देने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सब कुछ ठीक रहा तो नवंबर के प्रथम सप्ताह में इसे चालू कर दिया जाएगा। इससे करीब तीन हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।