फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   water logging in city area

शहरी क्षेत्रों में गहराया जलनिकासी संकट, ग्रामीणों को मिली संजीवनी

Sun, 15 Sep 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
water logging in city area
अंबेडकरनगर में रविवार को तेज बारिश के बाद अकबरपुर अयोध्या मुख्य मार्ग पर हुआ जलभराव। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। तेज हवा के साथ रविवार अपराह्न हुई मूसलधार बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया। लगभग आधे घंटे तक हुई बारिश के बीच कहीं पेड़ टूटकर गिर पड़े तो कहीं खेतों में खड़ी गन्ने की फसल धराशायी हो गई। तेज बारिश से धान के किसानों के चेहरे चमक उठे। दरअसल मौजूदा समय में धान की सिंचाई की सख्त जरूरत है। ऐसे में बारिश धान फसल के लिए संजीवनी साबित हुई।
विज्ञापन

इस बीच कई स्थानों पर विद्युत खंभे के क्षतिग्रस्त होने से संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। तेज बारिश से जिला मुख्यालय से लेकर अन्य नगरीय क्षेत्रों में जगह जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। सड़कों पर घुटने तक पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में व्यापक मुश्किलें उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार अपराह्न काले बादल उमड़ने घुमड़ने लगे। कुछ ही देर बाद तेज हवा के साथ मूसलधार बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुछ दूर स्थित वस्तु नहीं दिखाई दे रही थी। सड़कों पर चल रहे वाहन कुछ देर के लिए जहां तहा खड़े हो गए। लगभग आधे घंटे तक तेज हवा के साथ झमाझम बारिश का सिलसिला चला। इससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के बीच लोग सड़क पर चलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। आधे घंटे बाद तेज बारिश का दौर तो रुका, लेकिन रिमझिम बारिश देर शाम तक चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले तेज हवा के साथ हुई बारिश के बीच टांडा तहसील अन्तर्गत अमेदा गांव में खेत में खड़ी गन्ने की फसल धराशायी हो गई। इसके अलावा भीटी, जलालपुर, अकबरपुर व आलापुर में भी कई स्थानों पर न सिर्फ गन्ने की फसल धराशायी हुई, बल्कि कई स्थानों पर पेड़ भी टूटकर गिर पड़े। भीटी, कटेहरी, हजपुरा, कजपुरा, बेवाना, जलालपुर, सम्मनपुर, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर, रामनगर, सूरापुर, अरिया बाजार में पेड़ की डाल गिरने से विद्युत खंभे व तार क्षतिग्रस्त हो गए। इससे संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
उधर, तेज हवा के साथ हुई मूसलधार बारिश से जगह जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। अकबरपुर नगर के अयोध्या मार्ग शीतला आश्रम से लेकर बनगांव मोड़ तक, सब्जी मण्डी, शहजादपुर चौक, बस स्टेशन क्षेत्र, कृषि भवन के निकट, कोतवाली के निकट, कलेक्ट्रेट के निकट घुटने तक जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा भीटी बाजार, केदारनगर बाजार, महरुआ बाजार, जलालपुर, टांडा में भी जगह जगह जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। जलभराव समस्या से जूझ रहे लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक यह समस्या दूर होने वाली नहीं है।
रविवार शाम हुई तेज बारिश धान फसल के लिए संजीवनी साबित हुई। धान किसान रामबहाल व आनंद ने कहा कि मौजूदा समय में धान की सिंचाई अत्यंत आवश्यक थी। रविवार की बारिश से खेत में पानी भर गया। यह पानी फसल के संजीवनी साबित हुआ है। गन्ना किसान रामकेवल ने कहा कि बारिश से गन्ने की फसल को भी व्यापक लाभ मिला है। हालांकि तेज हवा के चलते जो गन्ना धराशायी हो गया है।

धान किसान रविकुमार व मंगल राम ने कहा कि यदि इसी प्रकार से समय समय पर बारिश होती रहे, तो इसका धान फसल को व्यापक लाभ मिलेगा। गन्ना किसान राम सकल व अनिल कुमार ने कहा कि बारिश हो, लेकिन तेज हवा न चले। हवा चलने से फसल के धराशायी होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed