{"_id":"573a0d934f1c1b2a4aac769b","slug":"water-corporation-workers-protested-at-collectorate-against-exploitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोषण के विरोध में जलनिगम कर्मियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोषण के विरोध में जलनिगम कर्मियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 16 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते जलनिगम के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश जलनिगम जलसंस्थान मजदूर यूनियन के बैनरतले कर्मचारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। कहा गया कि बीते चार माह से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं हो सका है। इसके अलावा अधिकारियों द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका।
विज्ञापन
चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो 20 मई को फैजाबाद विभागीय कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर 2 जून से जलनिगम मुख्यालय लखनऊ के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष शशींद्रनाथ द्विवेदी ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों की उपेक्षा की जा रही है। कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
उपेक्षा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते चार माह से वेतन का भुगतान नहीं किया जा सका है। वक्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि न सिर्फ अविलंब बकाया वेतन का भुगतान किया जाए, बल्कि ड्यूटी के दौरान मौत के बाद मृतक के आश्रितों को सरकारी नौकरी भी दी जाए।
चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मागों का निस्तारण नहीं किया गया, तो आगामी 20 मई को फैजाबाद स्थित मण्डल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
यदि इसके बाद भी उनकी मागों का निस्तारण नहीं हुआ, तो लखनऊ स्थित जलनिगम मुख्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान जिला सचिव योगेंद्रनाथ, वंशराज, कालिका पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, दिनेश कुमार, श्यामलाल तिवारी, रामआसरे आदि मौजूद रहे।