फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   water

अकबरपुर के कई इलाकों में गहराया पेयजल संकट, हफ्तेभर से बूंद-बूंद को तरस रहे लोग

Tue, 24 Nov 2020 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
water
अंबेडकरनगर। पॉवर कॉर्पोरेशन व नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा अकबरपुर नगर की करीब 20 हजार की आबादी को भुगतना पड़ रहा है। बीते लगभग एक सप्ताह से संबंधित आबादी को नगर पालिका परिषद द्वारा की जाने वाली जलापूर्ति का लाभ नहीं मिल रहा है। जलापूर्ति पूरी तरह ठप होने से संबंधित लोग एक एक बाल्टी पानी के लिए तरस रहे हैं। उन्हें पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिम्मेदारों को एक सप्ताह बाद पता चल सका कि महानगर टंकी पर लगा ट्रांसफार्मर जला है। उधर, बेपटरी हुई जलापूर्ति से नाराज उपभोक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के प्रमुख मोहल्लों में शामिल मीरानपुर, मुरादाबाद, अहिराना, पेवाड़ा, रसूलपुर हौजपट्टी, महानगर कॉलोनी के अलावा कई अन्य मोहल्लों के लोग बीते एक सप्ताह से मुश्किल में हैं। दरअसल, महानगर कॉलोनी स्थित पानी की टंकी से बीते लगभग एक सप्ताह से आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ऐसे में करीब 20 हजार की आबादी एक-एक बाल्टी पानी को तरस रही है। जिम्मेदारों से इस संबंध में शिकायत भी किया गया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसका खामियाजा संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। सुचारु वॉटर सप्लाई को लेकर जिम्मेदार कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी गड़बड़ी की जानकारी जिम्मेदारों को नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पॉवर कॉर्पोरेशन के अनुसार टंकी में पानी भरने वाले मोटर में गड़बड़ी है, जबकि नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों का कहना था कि समुचित विद्युत आपूर्ति न होने से जलापूर्ति सुचारु नहीं हो रही है। गड़बड़ी की सही जानकारी मंगलवार को उस समय हुई, जब संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदारों को फोन करना प्रारंभ किया। बाद में पता चला कि ट्रांसफार्मर ही जल गया है। इसके चलते ही वाटर सप्लाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने के चलते महानगर कॉलोनी स्थित पानी की टंकी से वाटर सप्लाई बाधित हो रही है। इसकी जानकारी पॉवर कॉर्पोरेशन को दी गई है। जल्द ही ट्रांसफार्मर बदला जाएगा।
- सुरेश कुमार मौर्या, अधिशाषी अधिकारी, नपा, अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed