फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ward number three seals when a patient is found infected

मरीज संक्रमित मिलने पर वार्ड नंबर तीन सील

Wed, 14 Apr 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Ward number three seals when a patient is found infected
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल स्थित इमरजेंसी वार्ड तीन में भर्ती एक मरीज के बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया। आननफानन में संबंधित वार्ड से मरीजों को हटाकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। साथ ही संबंधित वार्ड को सील कर दिया गया। वार्ड को सैनिटाइज किए जाने की भी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। इसके साथ ही अवकाश के चलते दोपहर 12 बजे ओपीडी बंद कर दी गई। इससे पहले ओपीडी में सोशल डिस्टेंसिंग के बीच चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज किया। उधर, बुधवार को अवकाश के बीच सीएमओ कार्यालय को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उस समय हड़कंप मच गया, जब वार्ड तीन में भर्ती एक मरीज जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव मिला। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों की आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। बताया जाता है कि इमरजेंसी के वार्ड तीन में भर्ती एक मरीज की जांच जब हुई, तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस पर अस्पताल प्रशासन ने तत्काल वार्ड तीन में भर्ती अन्य मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर उसे सील कर दिया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि वार्ड तीन को सील करने के साथ ही उसे सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। उधर, बुधवार को अवकाश के बीच सीएमओ कार्यालय को एक बार फिर से सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया हुई। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार से सीएमओ कार्यालय में सुचारु रूप से कार्य होगा। इसे देखते हुए बुधवार को एक बार फिर से समूचे कार्यालय को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed