फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Wandering patients, doctors kept resting at the residence

भटकते रहे मरीज, चिकित्सक आवास पर फरमाते रहे आराम

Sun, 25 Apr 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Wandering patients, doctors kept resting at the residence
अंबेडकरनगर के जलालपुर सीएचसी में निरीक्षण के दौरान फाइलों की जांच करते एसडीएम अभय कुमार पाण्डेय - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच रविवार को चिकित्सकों की बड़ी लापरवाही सामने आई। एसडीएम जलालपुर के निरीक्षण में सीएचसी सेमरा रफीगंज में इमरजेंसी में ताला लटका मिला। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व अन्य स्टॉफ परिसर स्थित अपने-अपने आवास पर सोते मिले। इस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों की सुचारु रूप से जांच किए जाने के शासन के दिशा निर्देश की धज्जियां चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी उड़ा रहे हैं। मरीजों का इलाज करने की बजाय खुद को अपने आवास पर कैद रखना बेहतर समझ रहे हैं। मरीज इलाज के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, लेकिन इसकी परवाह जिम्मेदारों को नहीं है। चिकित्सक मरीजों को उनके हाल पर छोड़ दे रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी अपनी जिम्मेदारी को लेकर कितना गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लगातार मिल रहीं शिकायतों के बीच रविवार को एसडीएम जलालपुर अभय कुमार पांडेय ने सीएचसी सेमरा रफीगंज का औचक निरीक्षण किया तो इमरजेंसी वार्ड बंद था। उसमें ताला लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच एसडीएम के आने की जानकारी होते ही परिसर स्थित आवास में आराम फरमा रहे डॉ. दिनेश यादव, फार्मासिस्ट श्यामलाल व अन्य स्टाफ जिनकी इमरजेंसी में ड्यूटी थी, मौके पर पहुंच गए। उन्हें देखते ही एसडीएम के तेवर बिगड़ गए। उन्होंने सभी को कड़ी फटकार लगाई। बाद में चिकित्सक समेत नदारद रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भेजा। इससे पहले एसडीएम ने सीएचसी जलालपुर का भी निरीक्षण किया। वहां इमरजेंसी में चिकित्सक व अन्य स्टाफ मौजूद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed