फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Wall collapses, woman dies after being buried

दीवार ढही, दबकर महिला की मौत

Wed, 27 Jan 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Wall collapses, woman dies after being buried
अंबेडकरनगर। हंसवर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी एक महिला भूसा निकालने के दौरान अचानक ढही दीवार के मलबे में दब गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी श्यामपत्ती देवी (50) पत्नी दयाराम मंगलवार को सुबह घर के बाहर स्थित भुसैले से भूसा निकालने गई हुई थी। बताया जाता है कि इसी बीच भुसैले की एक तरफ की कच्ची दीवार अचानक ढह गई, जिससे वह मलबे में दब गई। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। चीख पुकार पर परिवारीजन व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह मलबा हटा कर श्यामपत्ती को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed