फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Waiting on other routes, plenty of buses for Maha Kumbh

Ambedkar Nagar News: दूसरे रूटों पर इंतजार, महाकुंभ के लिए बसों की भरमार

Mon, 17 Feb 2025 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Waiting on other routes, plenty of buses for Maha Kumbh
प्रयागराज के लिए रवाना होती बस में खाली सीटें।-संवाद
अंबेडकरनगर। परिवहन निगम की व्यवस्थाएं इस समय पूरी तरह बेपटरी हैं। महाकुंभ जाने के लिए लगातार बसें संचालित हो रही हैं, लेकिन यात्री कम मिल रहे हैं। वहीं सहालग होने से दूसरे रूटों पर आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इसके उलट, दूसरे रूटों पर बसों का टोटा है। रोडवेज चालकों के मुताबिक सवारी मिलें या नहीं, आदेश है कि संगम प्रयागराज के लिए बसें चलानी हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से अन्य रूटों पर सिर्फ चार बसें चल रही हैं। इन बसों में इतनी भीड़ होती है कि पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती है। बड़ी संख्या में यात्री खड़े होकर ही सफर कर रहे हैं। यही नहीं, यात्रियों को कई-कई घंटे बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को स्टेशन पर मिलीं पश्चिम बंगाल की रहने वाली गीता ने बताया कि अयोध्या जाने के लिए घंटों से बस का इंतजार कर रहे हैं। बस कब तक आएगी, ये भी कोई नहीं बता रहा है। श्रवण क्षेत्र निवासी रमेश का कहना है कि शादी में शामिल होने के लिए बस्ती जाना है। बस के इंतजार में बैठे हैं। पूछताछ केंद्र पर बताया गया कि इस रूट पर कम बसें हैं।
विज्ञापन


यात्रियों की संख्या के अनुसार संचालित हो रहीं बसें
महाकुंभ में ज्यादातर बसें संचालित हो रही हैं। अन्य रूटों पर चार बसें हैं, लेकिन यात्रियों की संख्या अनुसार भी बसों संचालित किया जा रहा है। - हरिओम श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed