{"_id":"670e9b7ac2139737a306344b","slug":"waiting-for-hours-to-deposit-bill-at-sub-centre-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-122894-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: उपकेंद्र पर बिल जमा करने के लिए घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: उपकेंद्र पर बिल जमा करने के लिए घंटों इंतजार
विज्ञापन
जलालपुर स्थित बिजली कार्यालय पर बिल जमा करने के लिए लाइन में खड़े उपभोक्ता। -संवाद
अंबेडकरनगर। बिजली बिल जमा करने के लिए जलालपुर बिजली उपकेंद्र पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा है। दरअसल बिजली कटौती होने से बिल जमा करने की प्रक्रिया ठप हो जाती है। मंगलवार को भी ढाई घंटे तक बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं को लाइन में खड़े होने को मजबूर होना पड़ा।
चिराग तले ही अंधेरा कहावत मौजूदा समय में बिजली उपकेंद्र जलालपुर पर चरितार्थ हो रही है। यहां अक्सर घंटों बिजली नहीं रहती। इसका प्रतिकूल प्रभाव बिजली बिल जमा करने पर हो रहा है। बिजली बिल जमा करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि इन्वर्टर व जेनरेटर की सुविधा न होने पर अक्सर कंप्यूटर बंद हो जाता है। इससे बिल जमा करने की प्रक्रिया बंद हो जाती है। बिजली आने के बाद ही बिल जमा हो पाता है।
मंगलवार को बिल जमा करने के लिए पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगने को मजबूर होना पड़ा। बिल जमा करने के लिए उपभोक्ता बिल काउंटर पर लाइन लगाकर खड़े हो गए। कुछ लोगों का बिल जमा होने के बाद अचानक लाइन कट गई। इससे पैसा जमा होने का काम रुक गया। लगभग ढाई घंटे बाद बिजली आई तो काम शुरू हुआ।
विज्ञापन
जिम्मेदार उठाएं ठोस कदम
लाइन में लगे उसरहा निवासी राम चौहान ने कहा कि वह लगभग दो घंटे से लाइन में लगे हैं। बिजली न होने से बिल नहीं जमा हो रहा। उपभोक्ताओं के हित को देखते हुए प्रभावी इंतजाम करना चाहिए। मालीपुर निवासी प्रमोद, रामपुर निवासी घनश्याम व रामलाल ने कहा कि अक्सर इस प्रकार की समस्या खड़ी होती है। कभी-कभी तो तीन घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की भी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
दूर कराई जाएगी समस्या
बिजली कटने की दशा में बिजली बिल जमा होने में समस्या आ रही है। इसे दूर करने के लिए शीघ्र ही जरूरी प्रबंध किए जाएंगे। - जे राम, अधिशासी अभियंता बिजली जलालपुर