{"_id":"58a1f60c4f1c1b0944d83cfd","slug":"voting-will-be-held-on-march-9-in-alapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलापुर में 9 मार्च को होगा मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलापुर में 9 मार्च को होगा मतदान
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर सुरक्षित सीट से सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर कन्नौजिया के निधन के चलते स्थगित हुए आलापुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव की नई तारीख की घोषणा निर्वाचन आयोग ने कर दी है। अब इस सीट के लिए 9 मार्च को मतदान कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सोमवार देर शाम यह जानकारी दी। बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 14 से 20 फरवरी तक हो सकेगी।
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच का कार्य 21 फरवरी को कराया जाएगा, जबकि 23 फरवरी को नाम वापसी हो सकेगी। बताया कि इसमें सिर्फ समाजवादी पार्टी द्वारा नए सिरे से घोषित किए जाने वाले प्रत्याशी द्वारा ही नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेगा। अन्य सभी नामांकन यथावत रहेंगे। आलापुर सीट के लिए मतदान की प्रक्रिया 9 मार्च को अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिले की अन्य चार सीट के साथ आलापुर में भी पहले 27 फरवरी को मतदान होना था, लेकिन आलापुर के सपा प्रत्याशी के निधन के चलते वहां निर्वाचन कार्य स्थगित कर दिया गया था। इससे पहले आलापुर विधानसभा सीट के लिए कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए थे। इनमें से एक चंद्रशेखर के निधन के बाद वहां फिलहाल नौ प्रत्याशी शेष बचे हैं।
विज्ञापन