{"_id":"62152967edc1206bba62e936","slug":"voting-will-be-done-at-home-in-katehri-and-tanda-today-ambedkar-nagar-news-lko6189934111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटेहरी व टांडा में आज घर पर कराया जाएगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटेहरी व टांडा में आज घर पर कराया जाएगा मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जीपीएस लगे वाहनों से लैस कर्मचारी बुधवार को कटेहरी व टांडा विधानसभा क्षेत्र में घरों तक पहुंचकर दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं से मतदान कराएंगे। दोनों विधानसभा क्षेत्र के 422 दिव्यांग व 80 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के बुजुर्गों को मतदान का मौका मिलेगा। अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के बीच घर बैठे मतदान की सुविधा संबंधित मतदाताओं को मिलेगी।
24 फरवरी को जलालपुर व आलापुर विधानसभा क्षेत्र, जबकि 25 फरवरी को अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 8 से शाम 6 बजे तक होने वाले मतदान को सकुशल निपटाने के लिए पोलिंग टीम में कुल 9 सदस्य शामिल होंगे। इसमें सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बल के 4 सदस्य मौजूद रहेंगे। मतदान को गुप्त रखने के लिए बैलेट बॉक्स के चारों तरफ वोटिंग कंपाउंड लगाया जाएगा। इसके बाद मतदाता पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से मताधिकार कर सकेंगे। मतदान को सकुशल निपटाने के लिए मंगलवार को विकास भवन में जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में 43 पोलिंग पार्टियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
दिव्यांगों व 80 वर्ष आयु वर्ग वाले बुजुर्गों का घर पर ही मताधिकार का प्रयोग करने का इंतजार समाप्त हुआ। चुनाव आयोग की पहल पर पहली बार जिले के 952 दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाता अपने घर में रहते हुए मतदान करेंगे। सुरक्षा व सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए पांच विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 23 फरवरी को कटेहरी व टांडा के दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाता मतदान करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि 23 फरवरी को कटेहरी व टांडा क्षेत्र के 422 दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
24 फरवरी को जलालपुर व आलापुर विधानसभा सीट के लिए कुल 345 तथा अकबरपुर विधानसभा सीट के लिए 25 फरवरी को 185 दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाता मतदान करेंगे। सभी पांच विधानसभा सीटों के लिए कुल 952 दिव्यांग व बुजुर्ग मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 248 दिव्यांग, जबकि 80 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के 704 मतदाता शामिल हैं। जिस वाहन से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा, वह जीपीएस से लैस होंगे। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में कुल 9 सदस्य होंगे। इसमें एक जोनल मजिस्ट्रेट, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक प्रथम व द्वितीय मतदान अधिकारी, वीडियो कैमरामैन व अर्धसैनिक बल के चार जवान शामिल होंगे।
8 से 6 बजे तक होगा मतदान
निर्वाचन कार्यालय के शहंशाह ने बताया कि 23, 24 व 25 फरवरी को प्रतिदिन 7 बजे पोलिंग पार्टी विधानसभा क्षेत्र के संबंधित तहसील मुख्यालय पर पहुंच जाएगी। आरओ से मतपत्र समेत अन्य चुनावी सामग्रियों को लेकर वाहन से संबंधित घरों के लिए रवाना हो जाएंगे। 8 से 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी। इसके बाद फिर से तहसील मुख्यालय पहुंचकर मतपेटिका संबंधित एआरओ की देखरेख में सौंप दी जाएंगी। एआरओ की ओर से इसके बाद उसी दिन मतपेटिका को कोषागार में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा कराया जाएगा।
43 पोलिंग पार्टियों को दिया प्रशिक्षण
23 से 25 फरवरी तक चलने वाली मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए मंगलवार को विकास भवन सभागार में 43 पोलिंग पार्टियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बेहतर ढंग से मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाए। इसमें कोई भी लापरवाही न बरती जाए। कर्मचारियों से कहा गया कि मतदाता के घर पहुंचकर जिस स्थान पर वह मतदान करना चाहता है, उसी स्थान पर वोटिंग कंपाउंड लगाकर गोपनीय मतदान कराया जाए। मतदान कराने के बाद मतपत्र को छोटे पिंक लिफाफे में मतदाता द्वारा ही विधिवत पैक कराया जाए। इसके साथ ही शपथपत्र व छोटे लिफाफे को बड़े पिंक लिफाफे में विधिवत पैक कर मतदाता के सामने ही मतपेटिका में डलवा दिया जाए। मतदान को छोड़कर अन्य पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि घरों पर भेजकर दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं से मतदान कराने की तैयारियां पूरी हो गई हैं।