फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Voters were given a sense of security by marching

Ambedkar Nagar News: मार्च कर मतदाताओं को कराया सुरक्षा का अहसास

Sun, 17 Nov 2024 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Voters were given a sense of security by marching
रूट मार्च करते अर्धसैनिक बल के जवान व पुलिस। संवाद
अंबेडकरनगर। कटेहरी उपचुनाव को लेकर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए रविवार को इब्राहिमपुर थाने की पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने मार्च किया। लोगों को समझाया कि वे किसी भी तरह का विवाद न करें। कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करे तो उसके बहकावे में कतई न आएं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के उतरेथू व उसके आसपास के गांवों में पहुंचकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि उपचुनाव को संपन्न कराने में हर व्यक्ति की जिम्मेदारी अहम है। ऐसा कोई काम न करें, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो और खुद को भी परेशानी हो। एक जिम्मेदार नागरिक की हैसियत से सभी लोग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
विज्ञापन

ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर है। वे बगैर किसी डर के मतदान करें, किसी के दबाव में न आएं। यदि कोई किसी पार्टी व प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का दबाव डाले तो उसकी जानकारी दें। उधर, एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि कटेहरी उपचुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस लगातार भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खाका तैयार किया गया है। किसी को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed