{"_id":"579e3b7f4f1c1be3762b8c5e","slug":"voters-reached-at-booth-to-elect-nagar-panchayat-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत अध्यक्ष चुनने को उमड़े मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत अध्यक्ष चुनने को उमड़े मतदाता
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत किछौछा के अध्यक्ष उपचुनाव में रविवार को मतदान करने के लिए लाइन में लगे मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी गहमागहमी के बीच रविवार को किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में 59.72 प्रतिशत वोट पड़े। हालांकि इसे लेकर मतदाताओं में अधिक उत्साह नहीं दिखा। दोपहर तक चार मतदान केंद्रों के कई बूथों पर लंबी लाइन लगी रही लेकिन तीन बजे के बाद बूथों पर सन्नाटा पसर गया। शाम पांच बजे तक पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया।
विज्ञापन
उधर, मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। एडीएम व एएसपी ने भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। 2 अगस्त को मतगणना होगी। गौरतलब है कि किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को न्यायालय ने रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद बीते दिनों राज्य निर्वाचन आयोग ने फिर से चुनाव कराने की घोषणा की थी। चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई तो अध्यक्ष पद के लिए पांच दावेदारों शबाना खातून, भानुमती, मंगेश कुमारी, नसरीन व जहरा खातून ने नामांकन पत्र दाखिल कर दावेदारी ठोकी थी। अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार ने पूरी ताकत झोंक दी थी।
विज्ञापन
रविवार सुबह चार मतदान केंद्र के 14 बूथों पर मतदान प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। शुरुआती दौर में तो बूथों पर महिला व पुरुष मतदाताओं की लंबी लाइन लगी लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया, इसमें कमी आती गई।
बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार 12 बजकर 40 मिनट पर हीरालाल जायसवाल इंटर कॉलेज किछौछा के बूथ संख्या 11 पर 910 के सापेक्ष 340, बूथ संख्या 12 पर 667 के सापेक्ष 210, बूथ संख्या 13 पर 623 के सापेक्ष 220 व बूथ संख्या 14 पर 836 के सापेक्ष 385 लोग मतदान कर चुके थे।
निजामिया अरबिया मदरसा किछौछा के बूथ संख्या एक पर एक बजकर सात मिनट तक 572 के सापेक्ष 321, बूथ संख्या दो पर 633 के सापेक्ष 350 व बूथ संख्या तीन पर 736 के सापेक्ष 316 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
इसी प्रकार एक बजकर 20 मिनट पर कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय किछौछा के बूथ संख्या तीन पर एक हजार तीन के सापेक्ष 475, चार पर 876 के सापेक्ष 320, पांच पर 932 के सापेक्ष 358, छह पर 760 के सापेक्ष 320 लोग मतदान कर चुके थे।
एक बजकर 40 मिनट पर सुखदेव प्रसाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय किछौछा के बूथ संख्या दो पर 812 के सापेक्ष 440, सात पर 770 के सापेक्ष 400, बूथ संख्या 10 पर 722 के सापेक्ष 360 लोगों ने उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर लिया था। अपराह्न तीन बजे के बाद ज्यादातर बूथों पर सन्नाटा पसर गया था। मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
एक प्लाटून पीएसी के अलावा तीन थानाध्यक्ष, 10 उपनिरीक्षक व 55 सिपाहियों की तैनाती बूथों पर की गई थी। इसके अलावा बसखारी व सम्मनपुर, अकबरपुर, अलीगंज, हंसवर, इब्राहिमपुर, भीटी, बेवाना, महरुआ समेत 11 थाने की पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी जगह-जगह लगाई गई थी।
सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एडीएम रामसूरत पांडेय ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सकुशल निपट गई। मतपेटियों को प्रत्याशियों के एजेंटों के सामने सील कर उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच टांडा तहसील परिसर में जमा करा दिया गया। वहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। बताया कि 2 अगस्त को मतों की गिनती की जाएगी।