{"_id":"611ff1e58ebc3e7a041c83ba","slug":"voter-id-will-reach-the-voter-through-speed-post-ambedkar-nagar-news-lko5921356157","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीड पोस्ट के जरिए मतदाता तक पहुंचेगा वोटर आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीड पोस्ट के जरिए मतदाता तक पहुंचेगा वोटर आईडी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रंगीन मतदाता पहचान पत्र को इस बार निर्वाचन विभाग डाक के जरिए मतदाताओं तक पहुंचाएगा। इससे वोटर आईडी पाने के लिए आवेदक को वीआरसी व निर्वाचन कार्यालय तक दौड़ लगाने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आवेदक का रंगीन वोटर आईडी बनने के बाद स्पीड पोस्ट के जरिए सीधे घर पर पहुंचेगा। इस कार्ययोजना को अमल में लाने के लिए डीएम सैमुअल पॉल एन ने सभी एसडीएम व डाकघर के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। निर्देशित किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही बर्दाश्त नही होगी।
डीएम ने डाक विभाग, ईआरओ व कार्यालय स्तर पर होने वाली तैयारियों के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कहा कि मतदाता पहचान पत्र मतदातओं तक पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। अकबरपुर मुख्य डाकघर के कर्मचारी विनय यादव ने बताया कि स्पीड पोस्ट के माध्यम से रंगीन मतदाता फोटो पहचान पत्र को पहुंचाने की तैयारी तेजी से चल रही है। सभी तहसीलों में नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है।
नोडल अधिकारी तहसीलवार पहचान पत्र को अलग कर उसे भिजवाने में मदद करेंगे। बैठक में एडीएम डॉ पंकज वर्मा, एसडीएम सदर मुईनुल इस्लाम, एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक, एसडीएम भीटी संतोष ओझा, एसडीएम आलापुर धीरेन्द्र श्रीवास्तव, एसडीएम जलालपुर अभय कुमार पाण्डेय समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।