{"_id":"61f82da7d0981009886feb16","slug":"vote-fearlessly-people-ambedkar-nagar-news-lko615850327","type":"story","status":"publish","title_hn":"निडर होकर मतदान करें लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निडर होकर मतदान करें लोग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के कटेहरी बाजार में एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में रुटमार्च करते अर्द्धसैनिक बल।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सोमवार को अर्द्धसैनिक बल व पुलिस के जवानों ने एसडीएम सदर व सीओ भीटी के नेतृत्व में कटेहरी और अहिरौली बाजार में रूट मार्च किया। इस दौरान आम नागरिकों से निडर होकर मतदान करने की अपील की गई। कहा कि यदि उन्हें कोई किसी प्रकार से धमकाता है या फिर प्रलोभन देता है तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदारों को दें।
विधानसभा चुनाव को सकुशल निपटाने व आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए अर्द्धसैनिक बल लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में रूट मार्च कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार को एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल व सीओ भीटी रुकमणि वर्मा के नेतृत्व में अर्धसैनिक बल व पुलिस के जवानों ने कटेहरी व अहिरौली बाजार में रूट मार्च किया। इस दौरान जगह-जगह रुककर आमजन से अपील की गई कि वे पूरी तरह से निडर होकर मतदान करें। इसके साथ ही अधिकारियों ने अहिरौली थाना क्षेत्र के दो बर्नेबल बूथ का जायजा भी लिया।
उधर, टांडा में शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस व अर्द्धसैनिक बल ने नगर में पैदल भ्रमण कर बिना किसी दबाव के मतदान करने का संदेश दिया। सोमवार को एसडीएम बाबूराम व कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने पुलिस के जवानों व अर्द्धसैनिक बल के साथ नगर के मोहल्ला हयातगंज चौक, छज्जापुर, ताज तिराहा, जुबेर चौराहा, छोटी बाजार, सकरावल, कश्मीरिया चौराहा सहित पूरे नगर में गश्त किया। एसडीएम ने कहा कि मतदाता शांतिपूर्वक ढंग से बिना किसी दबाव के मतदान करें।

अंबेडकरनगर के कटेहरी रेलवे स्टेशन के पूरब निर्माणाधीन रेल हट के पास क्षतिग्रस्त स्लीपर।- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन