{"_id":"65ff1198ede89ba30700db32","slug":"viral-picture-with-sp-state-president-overshadowed-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-112808-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भारी पड़ी सपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ वायरल तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भारी पड़ी सपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ वायरल तस्वीर
Sat, 23 Mar 2024 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
बसपा सांसद रामशिरोमणि के भाई सुरेश वर्मा ने की थी मुलाकात
अंबेडकरनगर। लंबे समय से बसपा में रहे सांसद रामशिरोमणि को उनके भाई सुरेश वर्मा की सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के साथ फोटो वायरल होने की कीमत चुकानी पड़ी है। यूं तो सांसद द्वारा दलबदल करने की कोशिशों से जुड़ी खबरें पहले भी सामने आ रही थीं। लेकिन उसका कोई प्रमाण नहीं था। इस बीच बीते दिनों उनके भाई की एक फोटो सामने आ जाने को पार्टी नेतृत्व ने अत्यंत गंभीरता से लिया। इसी के बाद नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार को जिला कमेटी ने दोनों भाइयों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
बसपा सांसद रामशिराेमणि को अचानक पार्टी से बाहर किए जाने की खबर शनिवार को सामने आई तो ज्यादातर लोग चौंक उठे। ऐसा इसलिए क्योंकि बसपा ने लंबे समय बाद इस तरह किसी को पार्टी से बाहर किया है। यूं तो अकबरपुर निवासी अंबेडकरनगर के सांसद रितेश पांडेय भी बसपा से दूरी बनाए हुए थे। उनके भी दलबदल की खबर सामने आई थी। इसके बाद भी बसपा ने उन्हें बाहर नहीं किया। रितेश ने स्वयंं पार्टी से त्याग पत्र देने की जानकारी दी। उसी दिन वे भाजपा में शामिल भी हो गए।
अब रामशिरोमणि के साथ अचानक हुए इस घटनाक्रम की तह तक जाने की कोशिश हुई कि पता चला कि उनके भाई सुरेश वर्मा एक सप्ताह पहले लखनऊ जाकर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से मिल आए। वे जब सपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष से मुखातिब थे तभी किसी ने उनकी फोटो खींच ली। यह फोटो बाद में सोशल मीडिया में भी वायरल हो गई। यह बात जिला कमेटी के माध्यम से बसपा नेतृत्व तक पहुंच गई। इसी के बाद अपने कड़े फैसले के लिए चर्चित बसपा नेतृत्व ने रामशिरोमणि व उनके भाई दोनों को ही पार्टी से बाहर करने का हुक्म सुना दिया।
विज्ञापन
चर्चा है कि रामशिरोमणि की भी सपा नेतृत्व से वार्ता हुई थी। यह जानकारी सांसद ने अपने भाई को दी थी। हालांकि उन्होंने मौन रहने को कहा था। लेकिन राजनीति में ज्यादा दांव पेंच न समझने वाले सुरेश वर्मा अपने कुछ सहयोगियों के साथ सपा कार्यालय चले गए। जो उन्हें भारी पड़ गया। हालांकि सांसद रामशिरोमणि का कहना है कि उनकी किसी से कोई वार्ता नहीं हुई थी। वे हमेशा संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं।