फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vipul's body reached home late at night and last rites were performed

Ambedkar Nagar News: देर रात घर पहुंचा विपुल का शव, हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 27 May 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 27 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Vipul's body reached home late at night and last rites were performed
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के जमुनीपुर में शराब के ठेके के पास खेत में सभाजीत का अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। सोमवार रात 11 बजे शव लखनऊ से घर पहुंचा। इसके बाद इल्तिफातगंज के सहजौरा घाट पर रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। अचानक युवक की हत्या से परिजन सदमे में हैं। पुलिस की चार टीमें सभी पहलुओं की जांच करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर के कोटवा मोहमदपुर के किरुनीपुर गांव के विपुल कुमार वर्मा उर्फ सभाजीत (25) 25 मई की शाम करीब छह बजे घर से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने की बात कह कर बाइक से निकले थे। रात करीब नौ बजे गांव से करीब ढाई किमी दूर स्थित जमुनीपुर बाजार में नहर के समीप लल्लू पान की दुकान के पास युवक घायल अवस्था में लड़खड़ाते हुए पहुंचे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार के लोग विपुल को लखनऊ ले गए थे, जहां उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मृतक के दोनोंं गायब फोन की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस घटना वाले दिन उनके मोबाइल पर आने वाले सभी कॉलरोंं के पास फोन करने के साथ ही कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है, लेकिन कोई खास जानकार पुलिस के हाथ नहीं लग सकी है। घटना स्थल व जमुनीपुर बाजार में जहां भी सीसीटीवी लगे हैं, पुलिस उसकी फुटेज की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा स्थानीय दुकानों से पूछताछ का भी दौर मंगलवार शाम तक जारी रहा। सादे कपड़ों में खुफिया पुलिस लोगोंं से बातचीत कर घटना का राजफाश करने में जुटी है। एसपी केशव कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर तफ्तीश चल रही है, जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed