फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   villagers Triggered on murder of businessman

व्यवसायी की हत्या से भड़के ग्रामीण

Fri, 21 Aug 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 21 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
मृतक की पत्नी समेत जुटे ग्रामीणों ने आरोपियों की अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं होती, तब तक उनका प्रदर्शन जाकरी रहेगा।
विज्ञापन


घंटों चले इस मार्गजाम से दोनों तरफ वाहनों का कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर व हंसवर थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। बाद में एसडीएम आलापुर ने मौके पर पहुंचकर दो दिन के अंदर घटना का पर्दाफाश किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मालूम हो कि बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी महातम मौर्य (35) पुत्र स्व. रामजीत 19 अगस्त को अपनी अल्टो कार से बकाए की वसूली के लिए घर से निकले थे। 20 अगस्त गुरुवार को उनका शव फैजाबाद जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी हत्या कर बदमाशों ने शव को फेंक दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवारीजनों को सौंप दिया गया था। गुरुवार को दिन भर फैजाबाद में पोस्टमार्टम व अन्य औपचारिकता पूरी हुई। इस बीच शुक्रवार को घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा।

सुबह से ही आसपास के गांवों के लोग व्यवसायी के गांव में एकत्र होने लगे। इसके बाद मृतक की पत्नी कांती देवी के नेतृत्व में कटघर बाजार पहुंचकर जहांगीरगंज बसखारी मार्ग जाम कर दिया। वक्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर घटना को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

कहा गया कि यह घटना अत्यंत चिंताजनक है। इसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी तय की जानी चाहिए। चेतावनी दी गई कि जब तक बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं की जाती, तब तक उनका प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा। इस बीच सूचना मिलने पर जहांगीरगंज एसओ अशोक यादव, राजेसुल्तानपुर एसओ चंद्रभान यादव व हंसवर थानाध्यक्ष मोहम्मद अरशद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।


उन्होंने ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रमीण नहीं माने । वे एसडीएम या अन्य उच्चाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे। काफी देर बाद एसडीएम आलापुर रमापति ने मौके पर पहुंचकर दो दिन के अंदर घटना पर्दाफाश किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed