फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villagers are terrified of thefts, questions raised on the alertness of khaki

Ambedkar Nagar News: चोरियों से दहशत में ग्रामीण, खाकी की सक्रियता पर उठे सवाल

Sat, 06 Sep 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 06 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Villagers are terrified of thefts, questions raised on the alertness of khaki
अंबेडकरनगर। पुलिस की गश्त और सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद जनपद में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते कुछ दिनों में एक के बाद एक कई स्थानों पर हुई चोरी से ग्रामीणों में डर का माहौल है। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली और सक्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित थानों और कोतवालियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है, जबकि न तो किसी घटना का अब तक खुलासा हो पाया है और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कई मामलों में तो एफआईआर दर्ज कराने में भी हीलाहवाली की गई।
विज्ञापन

ये हैं चार बड़ी वारदातें
केस-एक
30 लाख की चोरी, अब तक सुराग नहीं
कटका के सैदपुर निवासी कपड़ा व्यवसायी मो. इसराइल के घर 29 अगस्त की रात चोरों ने धावा बोला। अलमारी और कमरों में रखे करीब तीन लाख रुपये नकद और 30 लाख रुपये के जेवरात ले उड़े। घटना को एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन पुलिस अब तक चोरों तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-एक
जलालपुर में घर का दरवाजा तोड़कर चोरी
ब्राह्मण पट्टी, जलालपुर निवासी दिलीप शुक्ला के घर में 29 अगस्त की रात चोरों ने सेंधमारी की। परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे, इसी बीच चोर अलमारी से दो सोने की चेन, तीन अंगूठियां, चांदी के जेवर और 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

केस-तीन
मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी
राजेसुल्तानपुर के खरुवइयां गांव निवासी मिथिलेश यादव की पदमपुर बाजार स्थित मोबाइल की दुकान 25 अगस्त की रात चोरों ने निशाना बनाई। दुकान से 19 एंड्रॉयड मोबाइल, कीपैड फोन और नकद मिलाकर करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी हुआ। पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं जुटा सकी है।


केस-चार
एफआईआर तक दर्ज नहीं की
महरुआ के पांती गांव निवासी राकेश सिंह के घर 22 अगस्त की रात चोरों ने बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर एक लाख रुपये से अधिक के जेवरात, कपड़े और खाद्य सामग्री चुरा ली। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने केस दर्ज करना तक जरूरी नहीं समझा।

कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी
चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदातों का खुलासा किया जाएगा।
– श्याम देव, एएसपी पूर्वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed