{"_id":"64b037350d894704ce0dfa17","slug":"village-heads-protest-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-214-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बकाया भुगतान को लेकर प्रधानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बकाया भुगतान को लेकर प्रधानों का प्रदर्शन
Thu, 13 Jul 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर ब्लाॅक मुख्यालय पहुंचे ग्राम प्रधान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बकाया भुगतान की मांग को लेकर अकबरपुर ब्लॉक मुख्यालय पर जुटे ग्राम प्रधानों ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक प्रधान संघ के बैनर तले जुटे प्रधानों ने मांग की कि पहले बकाया भुगतान हो, इसके बाद ही किसी नए कार्य को स्वीकृति दी जाए। आरोप लगाया कि अमृत सरोवर व अस्थाई गौशाला का निर्माण तो करा लिया गया लेकिन अभी तक इस पर खर्च हुई धनराशि का भुगतान नहीं किया गया है। इसके चलते निर्माण सामग्रियां देने वाले दुकानदार बकाया राशि पाने के लिए परेशान कर रहे हैं।
संघ के अध्यक्ष मानसिंह ने बताया कि वर्ष 2022-23 में अमृत सरोवर व अस्थाई गौशाला के पूरे हुए निर्माण कार्य की ब्लॉक स्तर पर मनमानी फीडिंग की गई है। ब्लाक कर्मचारियों की इस लापरवाही का खामियाजा अब भुगतान न हो पाने के कारण संबंधित प्रधानों को भुगतना पड़ रहा है। इसे लेकर जब भी आवाज बुलंद की जाती है तो ब्लॉक के अधिकारी सिर्फ भुगतान जल्दी कराने का आश्वासन देकर चुप्पी साध लेते हैं। विरोध प्रदर्शन में शामिल प्रधान बाबूराम यादव, पवनदीप, शरद सिंह, सुमन, अरविंद, बालमुकुंद, घनश्याम, विनय सिंह इत्यादि ने बताया कि भुगतान न होने से निर्माण में लगी सामग्रियों जिन दुकानों से ली गई थीं, अब वह भी बकाया पाने के लिए घरों के चक्कर काटकर परेशान करने लगे हैं। प्रदर्शन के बाद प्रधान संघ ने अपनी मांगों का मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंपा।