फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Village government should be in new hands for betterment

बेहतरी को नए हाथों में हो गांव की सरकार की बागडोर

Sat, 17 Apr 2021 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Village government should be in new hands for betterment
जलालपुर। पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए शनिवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के बाद से चुनावी चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है। सभी अपने अपने ढंग से गांव की सरकार चुने जाने की बात कह रहे हैं। किसी की पसंद निष्पक्ष ढंग से विकास कार्य कराने वाला है तो कोई युवा के हाथों में गांव की सरकार की बागडोर सौंपने की वकालत कर रहा। शनिवार को अमर उजाला टीम चुनावी माहौल का जायजा लेने के लिए जलालपुर विकास खण्ड के ताजपूर गांव पहुंची, तो गांव के बाहर स्थित घनश्याम की चाय की दुकान पर कुछ ग्रामीण चुनावी चर्चा में मशगूल दिखे।
विज्ञापन

इसमें मौजूद राजितराम व सुभाष ने कहा कि हाइटेक का जमाना है। इसलिए इसी के अनुसार प्रतिनिधि भी होना चाहिए। युवा प्रतिनिधि गांव का विकास तेजी से करा सकता है। सुशील कुमार व इम्तियाज ने कहा कि जिसे गांव की सरकार चलाने का अनुभव है, उसी के हाथ में बागडोर देनी चाहिए। ऐसा प्रतिनिधि अच्छे ढंग से अपने कार्य को अंजाम देगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ताजूपुर
दूर होगी पेयजल समस्या
विनोद पाल ने कहा कि गांव में पेयजल की बड़ी समस्या है। ज्यादातर हैंडपंप खराब पड़े हैं। यदि जीत मिलती है, तो प्राथमिकता के आधार पर पेयजल समस्या दूर कराने को खराब पड़े हैंडपंप दुरुस्त करा नए हैंडपंप की भी स्थापना कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देंगे स्वच्छ व स्वस्थ्य माहौल
सुनील कुमार ने कहा कि गांव में तमाम प्रकार की मूलभूत समस्याएं हैं। यदि हमें जीत हासिल होती है, तो प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं को दूर किया जाएगा। साथ ही गांव में एक स्वच्छ व स्वस्थ माहौल पैदा करेंगे। इसके लिए सभी का सहयोग लेंगे।
ग्राम पंचायत रामपुर चांड़ीडीहा
महिलाओं को बनाएंगे आत्मनिर्भर
राधिका ने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। मेरा मानना है कि यदि महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी, तो गांव का विकास भी तेजी से होगा। ऐसे में शासन द्वारा संचालित ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर उन्हें इसका लाभ दिलाएंगे।
महिलाओं को शतप्रतिशत करेंगे साक्षर
शिवकुमारी का कहना था कि गांव का विकास तभी होगा, जब शतप्रतिशत साक्षरता हो। इसके लिए महिलाओं को साक्षर होना जरूरी है। महिलाओं को साक्षर बनाने के सभी जरूरी कदम उठाएंगे।
ग्राम पंचायत भाऊकुआं
महिलाओं को दिलाएंगे अधिकार
सलमा खातून ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में जागरुक करना उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा। यदि महिलाएं अपने हक के लिए जागरूक होंगी, तो न सिर्फ गांव, बल्कि देश का विकास भी तेजी से होगा। अभियान चलाकर महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करेंगे।
बालिका शिक्षा पर रहेगा जोर
आशा देवी ने कहा कि उनका मुख्य जोर बालिका शिक्षा पर होगा। इसलिए यदि जीत मिलती है, तो पूरा जोर बालिका शिक्षा पर देंगे। परिषदीय विद्यालय की दशा व दिशा सुधारने के लिए भी सभी जरूरी कदम उठाएंगे। विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने के लिए पूरी गंभीरता दिखाएंगे।
ग्राम पंचायत मीरापुर
सुचारु होगा आवागमन
केतकी ने कहा कि गांव में आवागमन की बड़ी समस्या है। इसे दूर कराने के लिए न सिर्फ संपर्क मार्ग का निर्माण कराएंगे, बल्कि गांव की गलियों को सीसी कराएंगे। बड़े पैमाने पर खड़ंजे का निर्माण कराएंगे। साथ ही आवश्यकतानुसार मिट्टी की पटाई भी कराएंगे।

साफ सफाई पर रहेगा जोर
सुरेश कुमार ने कहा कि गांव में समुचित साफ सफाई हो, जीत हासिल होने के बाद इसे सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए नियमित साफ सफाई कराने के साथ ही जलभराव की समस्या को भी दूर कराएंगे। न सिर्फ क्षतिग्रस्त नालियों को दुरुस्त कराएंगे, बल्कि बड़े पैमाने पर नई नालियों का भी निर्माण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed