फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Village-city lit up with colorful fringes

रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाए गांव-शहर

Sun, 23 Oct 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Village-city lit up with colorful fringes
अंबेडकरनगर। दीपावली के उपलक्ष्य में अकबरपुर नगर आकर्षक ढंग से सज उठा है। रंग-बिरंगी झालरों से न सिर्फ समूचा नगर जगमग किया गया है बल्कि नई सड़क के डिवाडर पर लगे पेड़ों को भी झालरों से सजा दिया गया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी घर-आंगन रंग-बिरंगी झालरों से जगमगा उठे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद प्रशासन ने अकबरपुर नगर को रंग-बिरंगी झालरों से जगमग करने के लिए कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि नई सड़क पर बने डिवाइडर पर लगे पेड़ों को सुरक्षित रखने के लिए ट्री-गार्ड लगा दिया गया है। सभी ट्री-गार्डों को रंग-बिरंगी झालरों से सजा दिया गया है। इसके अलावा पेड़ों पर भी रंग-बिरंगी झालरें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धनतेरस के दिन से ही तमसा नदी पर बने पुल व अकबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बने फ्लाईओवर पर दोनों तरफ रंग-बिरंगी झालरें प्रकाशमान कर दी गईं। पुराने तहसील तिराहा, पटेलनगर तिराहा व दोस्तपुर तिराहा के अलावा फव्वारा तिराहा को भी भव्य ढंग से सजाया गया है। बताया कि नगर में लगभग दो सौ मर्करी बल्ब खराब हो चुके थे। उन्हें भी दीप पर्व से पहले बदल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, टांडा, जलालपुर, बसखारी, रामनगर व जहांगीरगंज आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी घर-आंगन रंग-बिरंगी झालरों व दीपों से जगमगा उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed