फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Victim sitting on dharna in front of SP residence with innocent

मासूम के साथ एसपी आवास के सामने धरने पर बैठी पीड़िता

Mon, 26 Jul 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Victim sitting on dharna in front of SP residence with innocent
अंबेडकरनगर। झांसा देकर दुष्कर्म करने और बच्चा होने के बाद छोड़ देने के मामले में न्याय के लिए भटक रही जालौन जिले की एक युवती सोमवार देर शाम एसपी आवास के बाहर धरने पर बैठ गई। बाद में उसे महिला थाने ले जाया गया।
विज्ञापन

एसपी आवास के बाहर गेट के निकट सोमवार देर शाम एक महिला को उसके छोटे बच्चे के साथ जमीन पर बैठे देख कुछ लोग रुक गए। उसने बताया कि वह जालौन की रहने वाली है। झाड़फूंक कराने के लिए वह किछौछा क्षेत्र में आया करती थी। इसी दौरान सम्मनपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। इससे उसे गर्भ ठहर गया। बाद में उसने पुत्र को जन्म दिया।
विज्ञापन

इसके बाद सम्मनपुर निवासी आरोपी ने फर्जी राशन कार्ड आदि बनवाकर कहा कि इसमें तुम्हारा नाम है। तुम पत्नी की तरह रहो। बाद में वह सब फर्जी निकला। अब आरोपी उसे और बच्चे को अपनाने को तैयार नहीं है। महिला ने रोते हुए बताया कि वह इस मामले में लंबे समय से कार्रवाई के लिए भटक रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी के चलते वह एसपी से मिलकर फरियाद करने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के धरने पर बैठने की जानकारी मिलते ही महिला थाने की पुलिस टीम पहुंची और बच्चे समेत महिला को महिला थाने ले आईं। उधर, महिला थाना प्रभारी देविका सिंह ने बताया कि महिला धरने पर नहीं बैठी थी। वह महिला थाने आने वाली थी, लेकिन वहां पुलिसकर्मी देख रुक गई। उसे महिला थाने लाया गया है। मामले में जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed