{"_id":"6352dcc8281cd94bbe5dd72a","slug":"verification-of-22-thousand-applications-started-ambedkar-nagar-news-lko6539498171","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 हजार आवेदनों का सत्यापन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 हजार आवेदनों का सत्यापन शुरू
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लाभ पाने के लिए 22 हजार से अधिक नागरिकों ने आवेदन किए हैं। प्रशासन ने पात्रता सत्यापन के लिए सर्वेे शुरू करा दिया है। योजना के तहत लाभार्थी को पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। पात्रों के सत्यापन में विधवा, तलाकशुदा व निराश्रित एकल महिला को प्राथमिकता मिलेगी।
शहर क्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंद पात्रों के लिए राहत की खबर है। दरअसल बीते दिनों अलग-अलग नगरीय क्षेत्रों में कुल 22 हजार 339 नागरिकों ने आवास का लाभ पाने के लिए आवेदन किया था। योजना के तहत पात्रों को आवासीय योजना का लाभ दिलाने के लिए ढाई लाख रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये, दूसरी किस्त के रूप में डेढ़ लाख जबकि तीसरी किस्त के रूप में 50 हजार रुपये की राशि दी जाती है।
बीते दिनों योजना का लाभ लेने के लिए तीन नगर पालिका परिषद अकबरपुर, जलालपुर व टांडा तथा चार नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर के 22 हजार से अधिक नागरिकों ने आवेदन किया था। इनमें 17,341 नागरिकों ने ऑफलाइन तथा 4,998 नागरिकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था।
विज्ञापन
डूडा कार्यालय के अनुसार अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 10,950 ऑफलाइन व 3,749 ने ऑनलाइन, टांडा में 3,201 ने ऑफालाइन व 889 ने ऑनलाइन, जलालपुर में 436 ने ऑफलाइन व 160 ने ऑनलाइन ने आवेदन किया। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में 598 ने ऑफलाइन व 63 ने ऑनलाइन, इल्तिफातगंज में 270 ने ऑफलाइन व 92 ने ऑनलाइन, जहांगीरगंज में 996 ने ऑफलाइन तथा राजेसुल्तानपुर में 890 नागरिकों ने ऑफलाइन आवेदन किया। पात्रों को योजना का सुचारु रूप से प्राथमिकता के आधार पर लाभ मिल सके इसके लिए आवेदकों के स्थलीय सत्यापन शुरू हो गया है।
डूडा कार्यालय के अनुसार जिन नागरिकों ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है, उनमें विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित एकल महिला, परित्यक्ता को योजना का लाभ दिलाने में वरीयता दी जाएगी। इसके बाद दिव्यांग, कुष्ठ रोगी को दूसरे स्थान पर रखा जाएगा। थर्ड जेंडर को तीसरी वरीयता में, अनुसूचित जाति व जनजाति को चौथी वरीयता तथा कच्चे घर वाले आवेदकों को पांचवीं वरीयता दी जाएगी।
आवासीय योजना के लिए किए गए आवेदनों का सत्यापन एसडीएम व अधिशाषी अधिकारी की टीम कर रही है। सभी को निर्देशित किया गया है कि सत्यापन का काम शीघ्र पूरा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
-अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम