{"_id":"6a36cb9fa18496fd590ee757","slug":"vegetable-seller-ate-poisonous-substance-dies-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-158944-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सब्जी विक्रेता ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सब्जी विक्रेता ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के छावनिया संघतिया शहजादपुर निवासी महेंद्र की शनिवार दोपहर विषाक्त पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महेंद्र सब्जी मंडी शहजादपुर में सब्जी का ठेला लगाते थे। कई दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे।
शनिवार को सब्जी बेचकर घर लौटने के बाद उन्होंने खाना खाया और अपने कमरे में चले गए। दोपहर लगभग डेढ़ बजे, जब उनके भाई वीरेंद्र सोनकर किसी काम से कमरे में गए, तो उन्होंने महेंद्र को बिस्तर पर अचेत पाया। कमरे में कीटनाशक दवा का खाली रैपर पड़ा देखकर वीरेंद्र को अनहोनी की आशंका हुई और वे तत्काल महेंद्र को लेकर जिला अस्पताल भागे।
डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां शाम चार बजे के करीब उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक तीन भाई थे। बड़ा भाई वीरेंद्र सोनकर और छोटा सुरेंद्र सोनकर है। पिता भानमान सोनकर और मां गुंजा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। (संवाद)