{"_id":"57c7239a4f1c1b417a2cb094","slug":"vaibhav-will-assume-command-of-the-district-s-28th-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैभव संभालेंगे जिले के 28वें डीएम की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैभव संभालेंगे जिले के 28वें डीएम की कमान
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
वैभव श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 28वें डीएम के तौर पर अब वैभव श्रीवास्तव बनाए गए हैं। वे अभी मऊ जिले में डीएम के रूप में तैनात थे। अंबेडकरनगर में डीएम रहे विवेक कुमार ने बीते दिन कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन
उधर, विवेक को कानपुर भेजे जाने के साथ ही जिन डॉ. सुरेंद्र कुमार पांडेय की यहां डीएम के पद पर नियुक्ति का आदेश निर्गत हुआ था, उन्हें फिर से विशेष सचिव राजस्व बना दिया गया है। लगभग ढाई वर्ष तक जिले में डीएम के पद पर कार्य करने के बाद डीएम विवेक को तीन दिन पूर्व कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर स्थानांतरित किया गया था।
विज्ञापन
विशेष सचिव राजस्व डॉ. सुरेंद्र कुमार पांडेय को यहां नया डीएम बनाया गया था। दोनों अधिकारी अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करते कि इसी बीच स्थितियां तेजी से बदलीं। मौखिक तौर पर सुरेंद्र कुमार को अंबेडकरनगर आने से रोक देने की खबर सामने आई जबकि कुछ ऐसा ही विवेक के साथ भी हुआ।
विज्ञापन
जिले में डीएम विवेक का स्थानांतरण रुकने को लेकर खुशियां भी मनाई जाने लगीं कि तभी उन्होंने अचानक कानपुर जाकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद भी यहां सुरेंद्र कुमार नहीं आए तो नए डीएम को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया। इस बीच बुधवार को शासन ने मऊ में तैनात डीएम वैभव श्रीवास्तव को अंबेडकरनगर का डीएम नियुक्त कर दिया।
छत्तीसगढ़ के रहने वाले वैभव 2009 बैच के आईएस अधिकारी हैं। उनकी पत्नी नेहा प्रकाश यहां बीते दिनों ही मुख्य विकास अधिकारी के तौर पर तैनात हुई थीं। वैभव की तैनाती यहां डीएम के पद पर होने के साथ ही सुरेंद्र कुमार को फिर विशेष सचिव राजस्व के पद पर भेज दिया गया है।