फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vaccination campaign will run again in schools from today

आज से फिर स्कूलों में चलेगा टीकाकरण अभियान

Sun, 03 Apr 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Vaccination campaign will run again in schools from today
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए शासन के निर्देश पर टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करने के लिए 4 अप्रैल से स्कूलों में विशेष अभियान चलेगा। सरकारी व निजी विद्यालयों में अभियान चलाकर 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। इस संबंध में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना से पूरी तरह जंग जीतने के लिए शासन द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। पहले 18 वर्ष आयु वर्ग के ऊपर के युवाओं को अभियान चलाकर टीका लगाया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को भी टीका लगाए जाने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद जिले में भी अभियान तेजी से चला। जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, सभी सीएचसी व पीएचसी के अलावा सभी इंटर कॉलेजों में अभियान चलाकर किशोरों को टीका लगाया जाने लगा। तेजी से चल रहे इस अभियान के बीच कोरोना संक्रमण पर पूर्ण नियंत्रण के लिए शासन ने बीते दिनों ही 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को भी टीका लगाए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद जिले में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को भी टीका लगाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। टीकाकरण प्रभारी विकास ने बताया कि अभियान के तहत एक लाख एक हजार 574 बच्चों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य जिले को मिला है। अब तक चले अभियान में लगभग 10 हजार किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। दरअसल विद्यालयों में परीक्षाएं होने के चलते ही टीकाकरण अभियान गति नहीं पकड़ पा रहा था। सिर्फ जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, सीएचसी व पीएचसी में ही अभियान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जबकि नया शिक्षा सत्र प्रारंभ हो चुका है, तो ऐसे में अब विद्यालयों में वृहद टीकाकरण अभियान चलेगा। बताया कि 4 अप्रैल से सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में अभियान चलाकर 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान शत-प्रतिशत सफल हो सके, इसके लिए संबंधित विद्यालयों के जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं।

जिम्मेदारों को दिए गए निर्देश
12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण हो सके, इसके लिए 4 अप्रैल से सभी विद्यालयों में टीकाकरण अभियान चलेगा। इस संबंध में जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं।
डॉ. रामानंद सिद्धार्थ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed